Ro no D15139/23

उर्मिला को मिली पक्के आवास की चाबी तो चेहरे पर आई खुशी

उर्मिला ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
– समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति बड़ी संख्या में जनमानस में दिखा रूझान
राजनांदगांव 14 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत सुकुलदैहान में आयोजित समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती उर्मिला वैष्णव ने आवास की चाबी मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले वे अपने पैतृक कच्चे मकान में निवास करते थे और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए अपना पक्का आवास नहीं बना पा रहे थे। उनके पास कृषि भूमि भी नहीं है। श्रीमती उर्मिला वैष्णव ने बताया कि बारिश के दिनों में कच्चे आवास में निवास करना कठिन हो रहा था। उन्होंने बताया कि पक्के आवास का मिलना उनके लिए सपने के सच होने के समान है। श्रीमती उर्मिला ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन की महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्राम बम्हनी के श्री नरेन्द्र सोनी एवं श्रीमती उर्मिला देवांगन को नवीन आवास के लिए स्वीकृति मिली। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अब स्वयं का पक्का आवास बन सकेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद के लिए एक उम्मीद की तरह है, जिससे उनके पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना से जनसामान्य के जीवन स्तर में महत्वपूर्ण परिवर्तन आ रहे हैं। सुशासन तिहार के समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति बड़ी संख्या में जनमानस का रूझान दिखाई दिया।

  • Related Posts

    ( राजनांदगांव समाचार) राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

    राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति – लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम…

    Read more

    (राजनांदगांव समाचार ) राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

    राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति – लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी