Ro no D15139/23

समाधान शिविर चारभांठा में चनबती को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड

– श्रमिक कार्ड मिलने पर हितग्राही श्रीमती चनबती ने जाहिर की खुशी
– समाधान शिविर में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का पंजीयन कर प्रदान किया गया श्रमिक कार्ड
राजनांदगांव 14 मई 2025। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के वनांचल ग्राम चारभांठा समाधान शिविर ग्राम कोठीटोला निवासी श्रीमती चनबती घावडे के लिए लाभकारी साबित हुआ। समाधान शिविर में श्रम विभाग के स्टाल में श्रीमती चनबती घावडे का तत्काल श्रमेव जयते मोबाईल एप्प से पंजीयन कर श्रमिक कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। श्रीमती चनबती ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि शिविर में तत्काल श्रमिक कार्ड बन जाएगा। श्रमिक कार्ड मिलने पर हितग्राही श्रीमती चनबती ने खुशी जाहिर की। श्रीमती चनबती का श्रमिक कार्ड छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत बनाया गया है। श्रीमती चनबती ने बताया कि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ मिल रहा है। अब श्रमिक कार्ड बनने से एक और शासकीय योजनाओं से जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड जैसी योजनाओं से लाभान्वित हो रही है। श्रीमती चनबती ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जनहितकारी योजनाएं संचालित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही समाधान शिविर में बागनदी निवासी श्रीमती रविना कोचे, श्रीमती सुनीता बाई, श्रीमती ममता तथा कोटनापानी निवासी श्रीमती द्रोपति वर्मा, ग्राम झिंझारी निवासी श्रीमती करूणा, ग्राम कोठीटोला निवासी श्रीमती भारती बाई सोनबोईर और श्रीमती हिरोंदी पडोटी, ग्राम दीवानटोला निवासी श्रीमती ललिता बाई कंवर, ग्राम सीतागोटा निवासी श्रीमती अमरूरा बाई साहू का भी तत्काल श्रमिक कार्ड बनाया गया।
उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए श्रमेव जयते मोबाईल एप्प के माध्यम से समाधान शिविरों में तत्काल श्रमिक का पंजीयन कर श्रमिक कार्ड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी भी दी जा रही है। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित योजनाएं और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    धरती आबा अभियान से जनजातीय गांवों में विकास को मिल रही गति

    *विशेष आलेख*   *- जिले के 105 गांवों में आदि सेवा केन्द्र स्थापित, 100 केन्द्रों की मैपिंग पूर्ण*   *- 297 आदि साथी जनजातीय परिवारों को शासकीय योजनाओं से जोडऩे…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिकों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- जनमन पत्रिका, ब्रोशर एवं पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण*   *- जनमन पत्रिका में प्रकाशित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी को नागरिकों ने सराहा*  …

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?