Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह ढाबा, सिंगदई, मोहड़, कन्हारपुरी में एप्रोच रोड तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि का किया निरीक्षण

– कलेक्टर ने शहर के उद्यान एवं पाथवे का सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत करने के दिए निर्देश
– उद्यानों में खेल उपकरण की मरम्मत करने तथा विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कहा
– पौधरोपण की तैयारी करने के लिए दिए निर्देश
राजनांदगांव 14 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह निगम सीमाक्षेत्र के ग्रामीण वार्ड ढाबा, सिंगदई, मोहड़, कन्हारपुरी का निरीक्षण कर सुगम यातायात के लिए एप्रोच रोड निर्माण हेतु स्थल के अलावा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के उद्यानों का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत एवं रखखाव के साथ ही बारिश में पौधरोपण की तैयारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने ग्रामीण वार्ड सिंगदई, मोहड़ एवं कन्हारपुरी पहुंचकर रिक्त शासकीय भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने वार्डवासियों की मांग पर आवागमन के लिए एप्रोच रोड हेतु स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि का निरीक्षण किया और खसरा, नक्शा तथा निजी भूमि की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंंने कहा कि शासकीय भूमि का उपयोग जनहित में करना है। शासकीय भूमि के पास यदि निजी भूमि स्थित है, तो उसकी पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। कलेक्टर ने एथलेटिक्स, सिन्थैटिक ट्रेक निर्माण के लिए ढाबा में नगर सेना आफिस के पीछे स्थित शासकीय भूमि का निरीक्षण किया और भूमि स्थिति की जानकारी ली।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शहर के उद्यानों शिवाजी पार्क, त्रिवेणी परिसर, पुष्पवाटिका, चौपाटी, कृष्ण कुंज, रामकृष्ण नगर, अमृत उद्यान एवं नेहरू पार्क का जायजा लिया। उन्होंने सभी उद्यानों में रखरखाव एवं मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यान एवं पाथवे का सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यान में खेल उपकरण के मरम्मत करे तथा विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उद्यान में साफ-सफाई होनी चाहिए। उन्होंंने आगामी वर्षा ऋतु में उद्यानों में पौधरोपण की तैयारी करने कहा। उन्होंने कहा कि उद्यान नागरिकों के भ्रमण एवं मनोरंजन का स्थल है, जहां प्राथमिकता से व्यवस्था दुरूस्त करने की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री यूके रामटेके व श्री संजय वर्मा, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्रभारी सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से नारायणी साहू के पीएचडी के सपनों को मिल रही नई उड़ान

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- महतारी वंदन की राशि बनी उच्च शिक्षा का सहारा, पीएचडी के सपने को साकार कर रहीं नारायणी साहू*   राजनांदगांव 17 सितम्बर 2026। महतारी वंदन…

    Read more

    दिशा की बैठक 18 सितम्बर को

    राजनांदगांव 17 सितम्बर 2026। सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में 18 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    ‘आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा’; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बीजेपी नेताओं ने दी बधाई, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर जलाए जाएंगे दीये

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    PM Modi @ 76: Rising Power से Shaping Power तक भारत की विदेश नीति का सफर

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ खोला नया मोर्चा, सरकारी खरीद से कनाडाई सामान हटाने का आदेश

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ: अमेरिकी बिल से भारत के लिए कैसे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला