Ro no D15139/23

विभागीय परीक्षा माह अगस्त 2025 हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची प्रेषित करने सरगुजा संभागायुक्त ने संभाग के सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र

अम्बिकापुर 15 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन गृह-सी विभाग (विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ) मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा विभागीय परीक्षा माह अगस्त 2025 की सूचना तथा कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसपर सरगुज़ा संभागायुक्त ने सम्भाग के समस्त कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि जिले के समस्त संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सूचित किया जाए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों के उम्मीदवार को उत्तीर्ण होने के लिए 10 प्रतिशत अंकों तक छूट है। इसलिए ऐसे परीक्षार्थियों से तत्संबंध में अपना जाति प्रमाण पत्र भी आवेदन के साथ जमा करना होगा, जिन परीक्षार्थियों द्वारा जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किये जायेंगे, उन्हें इस प्रकार की सुविधा प्राप्त नहीं होगी। परीक्षार्थियों को उचित माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने पत्र में विभिन्न परीक्षाओं में बैठने के इच्छुक अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची 30 जून 2025 तक संभागायुक्त कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजने हेतु निर्देशित किया है। अनुसूचित जाति/जनजाति के अधिकारियों/कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र सूची के साथ भेजी जाएगी।
  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )होली कॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों ने पेंटिंग, नृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

    अम्बिकापुर 14 अक्टूबर 2026/    सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा  होली कॉस आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय में दिव्यांगजन सहयोग गतिविधि का आयोजन किया गया।…

    Read more

    जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण पात्र बच्चों को समय पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड एवं सहायक उपकरण उपलब्ध…

    Read more

    NATIONAL

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?