Ro no D15139/23

खेल, स्पर्धा, लोक नृत्य और शासन की योजनाओं की जागरूकता के साथ मना सुशासन तिहार

हितग्राहियों ने साझा किए अनुभव, मुख्यमंत्री की अभिनव पहल की सराहना

अम्बिकापुर 15 मई 2025/ सुशासन तिहार अंतर्गत अम्बिकापुर के घड़ी चौक स्थित कलाकेंद्र मैदान में शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रायपुर से विशेष रूप से पहुंचे आरजे नमीत की होस्टिंग में कला केंद्र मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में विविध मनोरंजक और खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसमें शासकीय योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी खेल प्रतियोगिता, मनोरंजक खेल, पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुतियां शामिल रहीं हैं। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिला हितग्राहियों ने उत्साह से भागीदारी की और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ सुशासन तिहार के अपने अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम में अम्बिकापुर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सुशासन तिहार के तहत आवेदन करने पर उनकी समस्या का त्वरित निराकरण किया गया। समाधान शिविर के माध्यम पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, पीएम आवास, वृद्धा पेंशन जैसे विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। इसके अलावा समाधान शिविर के माध्यम से शासन गांव तक पहुंच लोगो की मांग और शिकायतों को दूर करने का कार्य कर रही हैं।

बाल पासिंग गेम में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागी खूब थिरके और शासन की योजनाओं की जानकारी साझा की। इसमें प्रतिभागी रही मिलीया लकड़ा ने कहा कि शासन की महतारी वंदन योजन के लाभ मिलने से महिलाएं सशक्त होने के साथ ही आत्मनिर्भर हुई है। योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी छोटी योजनाओं-छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही है। अंधियारों ने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि समाधान शिविर से ग्रामीणों को अच्छा लाभ मिला है। इससे अब उन्हें जिले तक आने की दिक्कत नहीं है, वे अब ग्राम में लगने वाले समाधान शिविर में अपना कार्य आसानी करवा पा रहे है। फूलो देवी देवी ने बताया कि सुशासन तिहार में पति के वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन दिया जिसका निराकरण हो गया है अब हर महीने पति को वृद्धा पेंशन मिलेगा। पीएम आवास के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास का सर्वे से हुआ है जल्द ही हमारा पक्का मकान बनेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

सोशल मीडिया में अपनी पहचान बना चुके गोविंद कुशवाहा ने कहा कि शासन की समाधान शिविर बहुत अच्छी पहल है। इससे लोगों के मूलभूत काम हो रहे है। शासन गांव-गांव पहुंच कर लोगों की समस्याओं और मांग का निराकरण कर रहे हैं। ग्रामीणों को शासकीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी पहल है। इससे ग्राम स्तर पर समाधान शिविर लगने से विभागीय योजनाओं की जानकारी और लाभ ले पा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लाभान्वित हितग्राही एवं आम नागरिक गण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से बिंदु को मिला मातृत्व काल में आर्थिक संबल

      5,000 की सहायता से पौष्टिक आहार और बच्चे के भरण-पोषण में मिली मदद ग्राम मेंड्राकला की बिंदु ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर 05 सितम्बर…

    Read more

    नए आंगनबाड़ी भवन से बच्चों को मिली बेहतर सुविधाएं, कार्यकर्ताओं को भी मिला सुविधाजनक कार्यस्थल

    वीबी-जी राम जी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपए की लागत से निर्मित हो रहा नया भवन अम्बिकापुर 05 सितम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग