Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने सीएचसी लवन का किया निरीक्षण

*सोनोग्राफी मशीन व विशेषज्ञ चिकित्सकों की जल्द मिलेगी सुविधा*

रायपुर, 16 मई 2025/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बलौदाबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी एवं आईपीडी सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन व विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था हेतु सीएमएचओ को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु डीजी सेट एवं महिला एवं पुरुष वार्ड में एसी लगाने के भी निर्देश दिये।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दवा वितरण कक्ष, महिला वार्ड पुरुष वार्ड एवं प्रसूति कक्ष में भर्ती मरीजों से मिलकर उनकी हाल -चाल जाना। उन्होंने मरीजों से भोजन व अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के सबंध में पूछताछ की। उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकत्साकों व स्टॉफ से सेवा भाव व पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल परिसर व कक्षों में साफ सफाई, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये।

बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन वर्तमान में 30 बेड के साथ संचालित है। यहां ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 80 की संख्या में पंजीयन होता है।

इस दौरान जांजगीर- चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल,कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

    मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में प्रगति की समीक्षा’समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जनगणना कार्य में गंभीरता नहीं लेने पर पूर्व बतौली तहसीलदार को नोटिस…

    Read more

    निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता: साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी

      भोजन के साथ साथ मुख्यमंत्री लेते रहे योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक जमीन पर भोजन, ज़मीन पर फैसला: पेयजल योजना को जल्द शुरू करने के निर्देश पहाड़ी इलाके में…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    सड़क पर नमाज रोक,इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने किया स्वागत ,मस्जिद और निर्धारित स्थान पर नमाज को किया समर्थन

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान