Ro no D15139/23

वाणिज्य उद्योग मंत्री देवांगन 17 मई को कोरबा में 68.30 लाख रूपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

*तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में होंगे शामिल*

रायपुर, 16 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शनिवार 17 मई को अपरान्ह 3.20 बजे कोरबा के संजय नगर सामुदायिक मंच केनाल रोड वार्ड क्रमांक 11 में 68 लाख 30 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 01 अंतर्गत शा.उ.मा.वि कोरबा में सायकल स्टैण्ड का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 6.30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 05 अंतर्गत इंदिरा नगर में पंडाल एवं मुक्तिधाम निर्माण कार्य 5.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 07 अंतर्गत नवनीत रजक घर के पास चबुतरा निर्माण कार्य 7.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 09 अंतर्गत ईमलीडूग्गू में सार्वजनिक शौचालय का मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य 5.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 11 अंतर्गत संजय नगर में उपस्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक भवन के पीछे तक नाली एवं सी.सी रोड निर्माण कार्य 10.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 13 के अंतर्गत वृद्धजनों एवे सियान सदन का निर्माण कार्य 10.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 04 अंतर्गत बुधिया पेट्रोल पम्प से गांधी चौक मंदिर तक आर सी.सी नाला निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 25.00 लाख रूपए का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजु देवी राजपुत भी उपस्थित रहेंगी। इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन शाम 4.30 बजे घंटाघर-निहारिका रोड में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

    मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में प्रगति की समीक्षा’समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जनगणना कार्य में गंभीरता नहीं लेने पर पूर्व बतौली तहसीलदार को नोटिस…

    Read more

    निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता: साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी

      भोजन के साथ साथ मुख्यमंत्री लेते रहे योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक जमीन पर भोजन, ज़मीन पर फैसला: पेयजल योजना को जल्द शुरू करने के निर्देश पहाड़ी इलाके में…

    Read more

    NATIONAL

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    सड़क पर नमाज रोक,इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने किया स्वागत ,मस्जिद और निर्धारित स्थान पर नमाज को किया समर्थन

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…