Ro no D15139/23

तिरंगा यात्रा के साथ ही शहरवासियों में दिखी देशप्रेम और एकता की झलक

सेना के पराक्रम को नमन करते हुए लगाये भारतमाता की जयकारे
उद्योग मंत्री श्री देवांगन सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल
जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, कलेक्टर, एसपी भी हुए शामिल

कोरबा 17 मई 2025/भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए और आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के तहत
घंटाघर चौक से महाराणा प्रताप चौक से घंटाघर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। घंटाघर चौक पर बड़ी संख्या में बच्चे, युवाओं और आम नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता की जय, हिन्दूस्तान जिन्दाबाद,वन्दे मातरम्, जयहिन्द, जय जवान के नारे लगाये। इस दौरान शहरवासियों में देश के प्रति देशभक्ति की भावना और राष्ट्र प्रेम की झलक दिखाई दी। आम नागरिकों ने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए एकता और अखंडता पर बल दिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी शामिल हुए। उन्होंने आपरेशन सिन्दूर को सफल बताते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिन माताओं का बेटा खोया, जिन बहनों का सुहाग उजड़ा और जिन बच्चों ने अपने पिता खोये उन सभी के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। आज देश के वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कवर एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि भारतीय सेना हमारे देश के गौरव हैं। उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि देश की सुरक्षा में हमारे सेना का महत्वपूर्ण योगदान है। आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से हमारी सेना ने आतंकवाद पर प्रहार किया। सेना के पराक्रम और शौर्य को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कोरबा के नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता दी है। आज हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के सम्मान के लिये एकजुट हुए हैं। यह गौरवान्वित होने का क्षण भी है कि हम सभी देश की एकता और अखंडता के लिये समर्पित होकर एकसाथ खड़े हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय सेना के शौर्य के लिए हम सभी गौरवान्वित हैं। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
इसी तरह नगरीय निकाय दीपका, कटघोरा, पाली, बांकीमोंगरा, छुरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिक  तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित

      कोरबा, 10 सितम्बर 2026/जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग…

    Read more

    इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित

      कोरबा 10 सितंबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के अंतर्गत रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत