Ro no D15139/23

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला अस्पताल कैंटीन का किया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव 26 मई 2025। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित कैंटीन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कैंटीन के रसोई घर भंडारण एवं स्टाफ रूम सहित अन्य कक्षों की जांच की गई। कैंटीन संचालक को भंडारण कक्ष में रखे खाद्य सामानों को क्लोज लीड के कंटेनर में रखने कहा गया। साथ ही रसोई कक्ष में नियमित साफ-सफाई, प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने तथा खिड़कियों पर जाली लगाने के निर्देश दिए गए। कैंटीन क्षेत्र में आवश्यक लेबल लगाने से लेकर कार्यरत कर्मियों के पर्सनल हायजीन को परखा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डोमेन्द्र धु्रव द्वारा निरीक्षण के दौरान ही भर्ती मरीजों को परोसे जाने को तैयार ट्रॉली से मटर पनीर, आलू केला, दाल-चावल सहित अन्य खाद्य नमूने को गुणवत्ता जांच हेतु जप्त किया गया। साथ ही महिला-पुरूष वार्ड में भर्ती मरीजों व परिजनों से भोजन व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली गई। मौके पर ही कैंटीन के संचालक को आवश्यक व्यवस्था बनाते हुए खाद्य गुणवत्ता में कोताही नहीं बरतने की समझाइश भी दी गई। जप्त खाद्य नमूनों के रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संंबंध में ली बैठक

    राजनांदगांव 10 सितम्बर 2026। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली…

    Read more

    उत्कृष्ट स्वच्छता और अनुशासन का संदेश देने वाले टॉप 3 स्वच्छ पंडालों को जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा पुरस्कृत

    – गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने समिति पदाधिकारियों से सहयोग की अपील*   – *गणेश विसर्जन झांकी के संबंध में गणेशोत्सव समिति के सदस्यों की बैठक…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत