Ro no D15139/23

आयुष्मान वय वंदना कार्ड : आधार से मोबाईल नंबर लिंक होने पर ही मिलेगा 5 लाख रूपये तक का मुफ्त उपचार

योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द पंजीयन कराने की बुजुर्गों से कलेक्टर की अपील

धमतरी । जिले के 70 और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड के जरिए 5 लाख रूपये तक का मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए उन्हें आधार से मोबाईल नंबर लिंक कराना होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एल. कौशिक ने बताया कि जिले में बुजुर्ग आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाईल नंबर सहित स्वयं उपस्थित होकर पंजीयन करा रहे हैं, किन्तु पंजीयन टीम को कई पात्र वरिष्ठ नागरिकों का आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के कारण कार्ड पंजीयन करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी 70 और 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को नजदीकी आधार सेवा केन्द्र में जाकर अपने आधार कार्ड में घर अथवा स्वयं का ही कोई एक्टिव मोबाईल नंबर को अनिवार्य रूप से लिंक कराने की अपील की है, ताकि 24 घंटे के भीतर आधार अपडेट हो जाए। इससे आयुष्मान वय वंदना योजना के अलावा भी शासन की अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

गौरतलब है कि जिले में वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड लगातार बनाया जा रहा है। जिले के 70 साल या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग अपने नजदीकी किसी भी जिला अस्पताल सहित प्राथमिक, सामुदायिक, उप स्वास्थ्य केन्द्र जाकर पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल कुरूद, नगरी, बोरई, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुजरा, मगरलोड, भखारा, जिला अस्पताल सहित योजना में पंजीकृत निजी अस्पताल के चिन्हांकित चॉईस सेंट, आधार सेवा केन्द्र में आधार कार्ड और आधार लिंक मोबाईल नंबर ले जाकर पंजीयन कराया जा सकता है।

  • Related Posts

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

        *मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की* *भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा