Ro no D15139/23

पुसौर नाले के चेकडेम से बदली शिवपुर गांव की किस्मत

*अब सब्ज़ियों और फलों से हो रही अच्छी कमाई, किसानों के चेहरे खिले*

रायपुर 27 मई 2025/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के एक छोटे से गांव शिवपुर के किसानों की तकदीर अब बदलने लगी है। इसका कारण है – गांव के बीच बहने वाले पुसौर नाले पर बना चेकडेम। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बने इस चेकडेम ने गांव के मेहनतकश किसानों की ज़िंदगी में नई उम्मीदें जगा दी हैं। पहले ये किसान बारिश के भरोसे परंपरागत फसलों की खेती करते थे, लेकिन अब चेकडेम से नाले में सालभर पानी रुकने लगा है, जिससे खेतों को सिंचाई मिल रही है और किसान सब्ज़ी-फल की खेती करके अच्छी आमदनी कमा रहे हैं।

गांव के किसान श्यामलाल बताते हैं कि पहले तो पानी की बड़ी दिक्कत थी। अब चेकडेम से खेतों में पानी मिल रहा है। मैंने इस बार 25 ट्रैक्टर तरबूज बेच दिए और हर महीने 4-5 हज़ार रुपये की सब्ज़ी बेच रहा हूँ। आमदनी पहले से दोगुनी हो गई है। करीब एक किलोमीटर तक नाले में पानी रुकने से गांव के 26 से ज्यादा किसानों को फायदा हो रहा है। इनमें देव रंजन, सेमलाल, दयाराम, हिरदन, शिवनारायण, सुंदर सिंह जैसे किसान शामिल हैं, जिनकी कुल 30 एकड़ से ज्यादा ज़मीन अब सिंचित हो रही है।

गांव में मनरेगा के तहत लेबर बजट बन रहा था, तब गांव वालों ने ग्राम सभा में चेकडेम बनाने की मांग की थी। प्रशासन ने इस पर तुरंत एक्शन लिया और 18 लाख 92 हजार रुपये की लागत से चेकडेम बनवाया गया। निर्माण कार्य ग्राम पंचायत ने ही किया और तकनीकी सहायक राहुल दास की देखरेख में इसे समय पर और अच्छे क्वालिटी के साथ पूरा किया गया। कुछ ही समय पहले जब मनरेगा के अपर आयुक्त गांव के दौरे पर पहुंचे, तो उन्होंने भी किसानों से बात कर उनके उत्साह की सराहना की।

आज जब गांव के खेतों में खीरा, बैगन, लौकी, तरबूज जैसी फसलें लहलहा रही हैं, तो ये साफ दिखता है कि सही योजना, सही जगह और गांववालों की मेहनत मिल जाए, तो बदलाव जरूर आता है। शिवपुर का यह छोटा सा चेकडेम अब बड़े बदलाव की मिसाल बन गया है, न सिर्फ पानी बचा रहा है, बल्कि गांव के किसानों की ज़िंदगी भी संवार रहा है।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर