Ro no D15139/23

सुशासन तिहार बना पवन सिंह के लिए राहत की सौगात, अब मिलेंगी सरकारी योजनाओं का लाभ

रायपुर, 27 मई 2025/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम कुदरी के किसान पवन सिंह मरावी के चेहरे पर इन दिनों खुशी साफ झलक रही है। वजह है, सुशासन तिहार में मिला उन्हें समाधान का तोहफा। बीते कई सालों से उनके सरकारी अभिलेखों में नाम की त्रुटि थी, जिस कारण वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से वंचित रह जाते थे। हर बार फॉर्म भरते, लेकिन गलती के कारण नाम सूची से बाहर हो जाता। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू हुए सुशासन तिहार में जब पवन सिंह ने अपनी समस्या रखी, तो प्रशासन ने तुरंत गंभीरता दिखाई। राजस्व विभाग ने तेजी से जांच कर उनके बी-1 रिकॉर्ड और किसान किताब में नाम की गलती को ठीक कर दिया।

अब जब अभिलेखों में सब कुछ सही हो गया है, तो पवन सिंह को उम्मीद की नई किरण दिखी है। वे अब न सिर्फ किसान सम्मान निधि बल्कि अन्य सरकारी योजनाओं का भी पूरा लाभ उठा सकेंगे। खुश होकर पवन सिंह कहते हैं कि मैं शासन और प्रशासन का दिल से धन्यवाद करता हूँ। अब मुझे वो सब मिलेगा जिसका मुझे वर्षों से इंतजार था। पवन सिंह की कहानी इस बात की मिसाल है कि अगर जनता सजग हो और सरकार संवेदनशील, तो समस्याएं सुलझ सकती हैं। सुशासन तिहार ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि बदलाव मुमकिन है।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर