Ro no D15139/23

नशीली और अमानक दवाओं की बिक्री पर लगेगा अंकुश

दल ने किया 31 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण

4 दवाओं का नमूना लेकर भेजा गया राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर

धमतरी।  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में स्वापक और मनःप्रभावी नशीली दवाओं की अवैध बिक्री तथा नशे के रूप में दुरूपयोग को रोकने के साथ ही आमलोगों सहित मरीजों को गुणवत्तायुक्त औषधियां उपलब्ध हो, इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल द्वारा 31 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दवाओं की खरीदी-बिक्री से संबंधित दस्तावेज, अभिलेख और रजिस्टर की बारिकी से जांच की गई और नशीली दवाओं को पंजीकृत चिकित्सक की पर्ची पर ही बेचने के सख्त निर्देश दुकान संचालकों को दिए। निरीक्षण के समय 24 दुकानों में सीसी टीवी लगा हुआ पाया गया, शेष दुकानों में भी जल्द से जल्द सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी कैमरा लगाने के निर्देश दल द्वारा दिए गए।

निरीक्षण दल द्वारा धमतरी के स्वामी मेडिकल एजेंसी से Tab. Tarolic-100, Tab. Sodomc-500 तथा सिविल अस्पताल कुरूद के ड्रग स्टोर से Tab. Aarcal D, Tab. Vit-C D3 का नमूना लिया गया। साथ ही इन दवाओं को राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री तथा अमानक दवाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे इन दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगेगा। निरीक्षण के समय सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय राजपूत, औषधि निरीक्षक श्री संदीप कुमार सूर्यवंशी, श्री सुमित देवांगन, श्री लुकेश कुमार साहू शामिल रहे।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर