Ro no D15139/23

सीडीएस रक्षा कूटनीति को सशक्त करने और वैश्विक सैन्य नेतृत्व से विचार विमर्श के लिए शांगरी-ला वार्ता 2025 में सम्मिलित होंगे

नई दिल्ली । चीफ आफ डिफेंस स्टॉफ जनरल अनिल चौहान इंटरनेशनल इंस्टीटयूट फॉर स्टैटजिक अफेयर्स द्वारा वार्षिक रुप से आयोजित शांगरी-ला वार्ता के 22 वे संस्करण में सम्मिलित होने के लिए 30 मई,2025 से 01 जून,2025 तक सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। जनरल अनिल चौहान अपने दौरे में आस्ट्रेलिया, यूरोपियन संघ, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई देशों के रक्षा बलों के प्रमुखों और वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व से द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
सीडीएस जनरल अनिल चौहान शैक्षणिक जगत, थिंक टैंक और शोधकर्ताओं को संबोधित करेंगे और “भविष्य के युद्ध और युद्धकला” विषय पर संबोधन करेंगे। इसके साथ ही श्री चौहान कार्यक्रम के भाग के रुप में विशेष सत्रों में भी भागीदारी करेंगे और “भविष्य की चुनौतियों के लिए रक्षा नवाचार समाधान” विषय पर विचार व्यक्त करेंगे।
शांगरी-ला वार्ता रक्षा और सुरक्षा विषय पर एशिया का प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन है, जो दुनिया भर से रक्षा मंत्रियों, सैन्य प्रमुखों, नीति निर्माताओं और रणनीतिक विशेषज्ञों को एक मंच पर लेकर आता है। समारोह में 40 देशों से अग्रणी व्यक्ति एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों पर संबोधन करेंगे। यह सम्मेलन रक्षा सहयोग को सशक्त करने, आपसी सुरक्षा हितों पर विचार करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

  • Related Posts

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    पेरिस, फ्रांस, 01 Oct 2026 – “एफिल टावर पर हमारे प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से सम्बन्धित आधिकारिक जाँच के निष्कर्ष सामने आने के बाद, बी.ए.पी.एस. सबसे पहले इस मुलाकात से जुड़ी…

    Read more

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    साल 1998 में भारत के अंदर कार खरीदने का मतलब ज्यादातर लोगों के लिए Maruti था. तभी एक दक्षिण कोरियाई कंपनी ने छोटी-सी कार के साथ भारतीय बाजार में दस्तक…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी