Ro no D15139/23

थाना देवेन्द्र नगर स्थित बी.के. ट्रांसपोर्ट से विदेशी मुद्रा (डॉलर) की अदला – बदली कर किये थे चोरी

मनीषा नगारची ( रायपुर ब्यूरो )

विवरण – प्रार्थी सतीश जादवानी ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह विदेशी मुद्रा अदला-बदली का काम करता है तथा उसका जादवानी फाऐक्स प्रा.लि. कंपनी है जिसका वह हेड डायरेक्टर है। प्रार्थी का नागपुर (महाराष्ट्र) एवं जयपुर (राजस्थान) में अन्य शाखा स्थित है, कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत है। दिनांक 03.06.2025 को उसके हेड आफिस रायपुर से कंपनी में कार्यरत कर्मचारी अमोद गुप्ता निवासी मोवा रायपुर के द्वारा 20 हजार डालर से भरा पार्सल का पैकेट जिसमें 100 डालर के 200 नोट थे, जिसे नागपुर ब्रांच को भेजने के लिए बी के ट्रेवर्ल्स पुराना बस स्टैण्ड पंडरी रायपुर आफिस में रात्रि 8.30 बजे भेजा था, जो पैकेट में रखे 20 हजार डालर को बी के ट्रेवर्ल्स में छोडकर अपने घर चला गया जिसकी रसीद दूसरे दिन दिया था। दिनांक 04.06.2025 को नागपुर ब्रांच के कर्मचारी खिलेश साहू के द्वारा जानकारी दिया गया कि भेजे गये पार्सल की बदली हो गयी है उक्त पार्सल में डालर नही है तब प्रार्थी द्वारा बी के ट्रेवर्ल्स को फोन के माध्यम से सूचना दिया गया जहां पर उपस्थित अनवर एवं तौफिक द्वारा बताया गया कि पार्सल बदली हुआ है। प्रार्थी द्वारा पार्सल के माध्यम से 20 हजार डालर जो भारतीय रूपये मंे 17,30,000/- रूपये होता है जिसे नागपुर ब्रांच भेजा जा रहा था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पार्सल बदल कर चोरी कर लिया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 109/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अजय कुमार (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित उसके कर्मचारी एवं बी.के. ट्रेवल्स के कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी के कंपनी में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों से भी पृथक – पृथक पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

 

इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को प्रार्थी के कंपनी में कार्यरत साहिल गोधवानी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा साहिल से पूछताछ करने पर वह बार – बार अपना बयान बदलता था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपने साथी नूरूल व आयरिश जुनैद के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपी आयरिश जुनैद को भी पकड़ा गया।

 

पूछताछ में आरोपी साहिल गोधवानी ने बताया कि उसका दोस्त नूरुल हुसैन एवं आयरिश जुनैद है। आरोपी साहिल प्रार्थी की कंपनी में टूर एवं पैकेज का काम करता है। जिससे उसे जानकारी रहती है कि कंपनी से कौन सा समान कोरियर के माध्यम से कहां जाता है। उसे इस बात की भी जानकारी थी कि 20,000 डॉलर बी. के. ट्रांसपोर्ट पंडरी बस स्टैंड से नागपुर जाने वाला है। जिस पर वह अपने उक्त साथियों के साथ उक्त रकम को चोरी करने की योजना बनाया तथा योजना के अनुसार आरोपी साहिल एवं नूरूल हुसैन ने आयरिश को बी के ट्रेवर्ल्स में जमा पार्सल डॉलर के लिफाफा को एक्सचेंज करवाने भेजा। आयरिश बी के ट्रेवर्ल्स में दूसरा लिफाफा देकर पहले से जमा डॉलर वाले लिफाफे की अदला-बदली कर चोरी कर वापस ले लाया।

 

जिस पर आरोपी साहिल गोधवानी एवं आयरिश जुनैद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 20 हजार डालर (भारतीय रूपये 17,30,000) तथा घटना से संबंधित 04 नग मोबाईल फोन तथा हेक्टर वाहन क्रमांक सी जी 04 एन एल 9069 जुमला कीमती लगभग 38,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

 

प्रकरण में संलिप्त आरोपी नुरूल हुसैन फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।

 

 

गिरफ्तार आरोपी

 

01. साहिल गोधवानी पिता हरिश गोधवानी उम्र 22 साल निवासी दलदल सिवनी मोवा मकान नंबर एल 32 अवनी विहार थाना मोवा पंडरी रायपुर।

 

02. आयरिश जुनैद पिता परवेश खुर्शीद उम्र 22 साल निवासी दलदल सिवनी मोवा अवनी विहार गली नं. 01 मकान नंबर जी 16 थाना मोवा पंडरी रायपुर।

 

कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज परिहार, आर. विक्रम वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, केशव सिन्हा, बोधेन्द्र मिश्रा, दिलीप जांगडे, मनोज सिंह, विकास क्षत्री, प्रशांत शुक्ला, अजय चौधरी, अमित वर्मा एवं टी.जी.आर. शंकर यादव तथा थाना देवेन्द्र नगर से उपनिरीक्षक श्रवण मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

घटना का मास्टर माइंड है कंपनी में कार्यरत आरोपी साहिल गोधवानी।

पूर्व सुनियोजित तरीके से दिये थे घटना को अंजाम।

कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की थी लालच।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की संपूर्ण रकम 20 हजार डालर (भारतीय रूपये 17,30,000) किया गया जप्त।

घटना में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन तथा हेक्टर वाहन क्रमांक सी जी 04 एन एल 9069 को भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 38,00,000/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 109/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी है फरार जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किये जा रहे है हर संभव प्रयास।

#crimenews

  • Related Posts

    धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *केंद्र सरकार ने परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में किया अधिसूचित*   *जशपुरांचल को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग हुआ प्रशस्त*   रायपुर, 13 जून…

    Read more

    बड़ौदा आरसेटी राजनांदगांव द्वारा 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न

    राजनांदगांव 13 जून 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर