Ro no D15139/23

जशपुर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सुदूर वनांचलों तक योग पहुंचाने का लक्ष्य

रायपुर, 6 जून 2025/ आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वृहद सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन जिला जशपुर में प्रस्तावित है। इस भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर जशपुर जिला मुख्यालय में स्थित रेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा और दिशा पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास, स्थानीय विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, श्री भरत सिंह, तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं योगाचार्यों ने भाग लिया।

योग आयोग के अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा, ष्हमारा लक्ष्य है कि जशपुर के सुदूर वनांचल के प्रत्येक व्यक्ति तक योग के महत्व को पहुंचाया जाए। आज योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि एक प्रभावी चिकित्सा पद्धति बन चुका है। असाध्य रोगों के उपचार से लेकर नशामुक्ति तक योग की भूमिका अहम सिद्ध हो रही है।
विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा, ष्योग का अर्थ है जोड़ना। हमें जिले के अंतिम व्यक्ति तक योग की महत्ता को पहुंचाना चाहिए। आज संपूर्ण विश्व योग के लाभों को स्वीकार कर रहा है और इसका उपयोग शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक विकास के लिए कर रहा है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, स्थान चयन, जनसहभागिता और प्रचार-प्रसार पर गहन चर्चा हुई। बैठक के बिंदु सह प्रतिवेदन श्री टी. पी. भावे, उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप राठिया, लोक निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, शिक्षा, आयुर्वेद, खेल, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास सहित सभी विभागों के अधिकारीगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, योग समन्वयक श्री अशोक यादव, योग मित्र, गणमान्य नागरिक एवं योगाचार्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल जीवन मिशन से सुदूर गांवों में आ रहा बदलाव रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के हर घर तक सुरक्षित और…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मरवाही के भर्रीडांड़ निवासी मंगसा दास की जिंदगी, वर्षों की परेशानी के बाद मिला अपना पक्का आशियाना

      खपरैल की टपकती छत और मिट्टी की उखड़ती दीवारों से मिली मुक्ति, बेटे-बहू के साथ पक्के घर में सुकून से गुजर रही जिंदगी रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी