Ro no D15139/23

भाजपा का संकल्प से सिद्धि अभियान आज से प्रारंभ होगा

*जसविंदर बग्गा बनाए गए जिला संयोजक*
कवर्धा. केंद्र की मोदी सरकार के 11 पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा देशभर में संकल्प से सिद्धी अभियान चलाया जा रहा है। इसका आगाज सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। उन्होंने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा बुधवार को इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिले में इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए जसविंदर बग्गा को जिला संयोजक बनाया गया है, उनके साथ सहसंयोजक के रूप में अशोक चंद्रवंशी , श्रीमती सविता ठाकुर और मुकेश ठाकुर को रखा गया है. संकल्प से सिद्धि अभियान के
जिला संयोजक जसविंदर बग्गा ने बताया कि इस अभियान में हर दिन शेड्यूल के हिसाब से कार्यक्रम होंगे। जिला एवं मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
12 जून को कवर्धा जिला मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी तथा प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सम्मिलित होंगे.
13 से 15 जून तक सभी मंडलों में मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा.
15 से 17 जून तक वार्ड, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम, सभी स्तर पर नेताओं का प्रवास भी होगा. 21 जून को योग दिवस का कार्यक्रम होगा.
5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक
पौधरोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे.
23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में बूथ स्तर तक मनाई जाएगी।
25 जून आपातकाल की बरसी पर जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम तथा आपातकाल की बर्बरता का चित्रण करती प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.
सभी कार्यक्रमों के लिए पार्टी ने जिला और मंडल स्तर पे टोलियों का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है.

  • Related Posts

    BREAKING: गौरमाटी में ग्राम गौरव पथ पर बड़ा खेल! 400 मीटर सड़क को दो टुकड़ों में बांटकर निर्माण

    (सूचना बोर्ड तक नहीं, अमानक निर्माण के आरोप… ग्राम गौरव पथ योजना सवालों के घेरे में) गोपाल शर्मा – 05/03/2026 कबीरधाम -कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम गौरमाटी…

    Read more

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

    *होली मिलन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग महिला मोर्चा ने उत्साह और उल्लास के साथ खेली होली* रंगों के पावन उत्सव होली के अवसर पर 2 मार्च को…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    सीएम नीतीश की तरह निशांत कुमार भी करेंगे बिहार की यात्रा, 8 मार्च से शुरू होगा सियासी सफर

    सीएम नीतीश की तरह निशांत कुमार भी करेंगे बिहार की यात्रा, 8 मार्च से शुरू होगा सियासी सफर

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    श्रीलंका ने दूसरे ईरानी जहाज का लिया कंट्रोल, 208 की बची जान, IRIS Dena पर US हमले से मुर्दाघर फुल

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    CM रहते राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब बिहार की राजनीति में क्या-क्या होगा?

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला