Ro no D15139/23

शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती है चोवा राम साहू

*शिक्षक दिवस पर बामी स्कूल में गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों को भी दिए उपहार*

 

कवर्धा। शिक्षक दिवस के अवसर पर हाई स्कूल बामी में चोवा राम साहू पूर्व मंडी उपाध्यक्ष कवर्धा के मुख्य आतिथ्य में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों का आत्मीय स्वागत कर विद्यार्थियों ने प्रभारी प्राचार्य श्री त्रिभुवन राम साहू, व्याख्याता श्री सुशील वर्मा एवं अतिथि शिक्षक श्री वरुण साहू का पुष्प, हार, केक एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया। साथ ही मुख्य अतिथि चोवा राम साहू के द्वारा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने में निरंतर सहयोग एवं सेवा प्रदान कर रहे श्री सिलाल साहू, श्री नरेश साहू एवं श्री छन्नु राम नेताम का भी सम्मान किया गया तथा विद्यालय को हरित एवं सुंदर बनाने के कार्य में विद्यार्थियों द्वारा लगातार उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई जा रही है। विद्यार्थियों की इस सकारात्मक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभारी प्राचार्य श्री त्रिभुवन राम साहू द्वारा सभी विद्यार्थियों को सराहना की और उपहार भेंट दिए।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चोवा राम साहू ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती हैं । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में उत्साह का वातावरण रहा। शिक्षक दिवस का यह आयोजन गुरु सम्मान के साथ-साथ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के प्रोत्साहन का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

 

यह पहल विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा विद्यालय के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही। कार्यक्रम में ग्रामीणजन, पालक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चक्रवाती तूफान एवं भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर 28 अक्टूबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

    विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया एक दिवसीय अवकाश   धमतरी, 27 अक्टूबर 2026। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

    Read more

    न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

    रायपुर. 27 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के एक और तेज़-तर्रार मुकाबले में आज एस.वी. सुनील की ‘चक्रधर चैंपियंस’ और सुरेंद्र सिंह की ‘न्यायधानी नाइट्स’ के बीच मैच 4-4 से…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला