Ro no D15139/23

स्कूल बसों में ओव्हरलोडिंग और मालवाहकों में यात्रियों के परिवहन पर होगी कार्रवाई

राजस्व प्रकरणों में प्रतिवेदन लंबित रखने वाले आरआई-पटवारियों पर भी सख्ती

कलेक्टर मिश्रा ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में दिए निर्देश

धमतरी । जिले में चल रही स्कूल बसों में बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मालवाहकों में लोगों को भरकर लाने-ले जाने पर भी प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का मन बना लिया है। ऐसे सभी मामलों में परिवहन अधिकारी, एसडीएम और पुलिस विभाग को कड़ी कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दिए हैं। समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार की मौजूदगी में कलेक्टर ने यह निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जांच करने वाली टीमों से स्कूल बसों के ड्राईवरों द्वारा किसी भी प्रकार का नशा आदि कर वाहन नहीं चलाना सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने स्कूल बसों में सुरक्षा के सभी मापदण्डों का पालन करने और स्कूल बसों में कम से कम एक महिला अटेंडेंट भी रखने के निर्देश दिए। समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा हुई। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव सहित अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती इंदिरा देवहारी और सभी एसडीएम भी शामिल हुए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री परिहार ने तीन नये कानूनों को लागू करने के लिए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, बैकों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायत में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की सुविधा को एक्टिव रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग सुविधा के लिए कार्यालय में किसी योग्य कम्प्यूटर ऑपरेटर या तकनीशियन को समन्वयक नियुक्त करने को भी कहा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की प्रक्रिया का निर्बाध रूप से संचालन किया जा सके। उन्होंने विभिन्न प्रकरणों में ई-चालान पेश करने की कार्रवाई 60 से 90 दिनों के भीतर पूरी करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने जिला अभियोजन अधिकारियों को भी प्रकरणों को दो पेशियां में ही निराकृत करने को कहा। यदि ऐसा संभव न हो तो पेशी बढ़ाने के समय लिखित आपत्ति भी दर्ज कराने के निर्देश बैठक में दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न प्रकरणों में मेडिकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विभागों से जानकारी आदि दस्तावेजों को निर्धारित समय में पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए, ताकि प्रकरणों को निर्धारित सीमा में तेजी से निराकृत किया जा सके।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने धमतरी से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों का सर्वे कर सर्वाधिक सड़क दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस दौरान सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की छंटाई, बिजली खभे से संभावित दुर्घटना, बिजली के तार हटाने जैसे कामों को भी सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने धमतरी रेल्वे स्टेशन के परिसर में अतिक्रमण हटाने और लोगों को सुरक्षित जगहों पर विस्थापित करने की कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने इसके लिए नगर निगम आयुक्त तथा धमतरी एसडीएम को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने धमतरी और कुरूद रेल्वे स्टेशनों के दूसरे तरफ सामान ढुलाई और लोडिंग आदि की व्यवस्था के लिए तीन से चार एकड़ शासकीय भूमि का चिन्हांकन करने को भी कहा।

बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे प्रकरणों में संबंधित पटवारी या राजस्व निरीक्षक द्वारा समय सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने के कारण राजस्व प्रकरणों के लंबित रहने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने ऐसे सभी प्रकरणों पर जल्द से जल्द प्रतिवेदन बनाने के निर्देश तहसीलदार और अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि तहसीलदार एवं एसडीएम अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मार्च एवं अप्रैल महीने में दर्ज प्रकरणों पर अगले एक सप्ताह में आवश्यकतानुसार आरआई-पटवारियों के प्रतिवेदन प्राप्त कर प्रकरणों का निराकरण करें। कलेक्टर ने प्रतिवेदन देने में बेवजह देरी करने वाले आरआई-पटवारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स