Ro no D15139/23

नगर सैनिकों की लिखित भर्ती परीक्षा 22 जून को अभ्यर्थी प्रवेश पत्र वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड

कोरबा 17 जून 2025/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के अंतर्गत महिला एवं पुरूष नगर सैनिकों की लिखित परीक्षा का आयोजन 22 जून को किया जायेगा।

अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in  पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाईल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यू.आर.एल. को क्लिक करके भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। अभ्यर्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नही भेजा जायेगा।
परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंन्द्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। यह उचित होगा कि परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भली भॉंति परिचित हो जावें। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही दिया जायेगा।  किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771
-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मुल आई.डी. प्रूफ जैसे – मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेनकार्ड/आधारकार्ड/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटो युक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

    जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के दिये निर्देश सेवा संकल्प अभियान’ की सफल आयोजन हेतु  आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में  – कलेक्टर 17 सितंबर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने प्राचार्यों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न आयोजन, विद्यालय स्तर से जिला स्तर तक होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं अक्टूबर माह से विद्यार्थियों के लिए जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत