Ro no D15139/23

प्रयास विद्यालय के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 23 से 27 जून तक

काउंसलिंग होगी रायपुर स्थित प्रयास कन्या आवासीय परिसर में

जगदलपुर 20 जून 2025/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट मासंअलंण्बहण्दपबण्पद पर अपलोड की गई है। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी निर्धारित तिथि एवं समय में अनिवार्य दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें। काउंसलिंग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी जिला रायपुर में 23 से 27 जून तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की गई है। वर्गवार चयनित बालक-बालिकाओं की काउंसलिंग की तिथि अलग-अलग रखा गया है। जिसमें 23 जून 2025 अनुसूचित जनजाति तथा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) के बालक वर्ग का। 24 जून 2025 को अनुसूचित जनजाति तथा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) के बालिका वर्ग का। 25 जून 2025 को अनुसूचित जाति  के बालक एवं बालिका का। 26 जून को अन्य पिछड़ा वर्ग के बालक एवं बालिका का और 27 जून 2025 को सामान्य वर्ग के बालक एवं बालिका तथा अल्पसंख्यक वर्ग के बालक एवं बालिका का काउंसलिंग किया जाएगा।

कांउसलिंग तिथि में विद्यार्थियों को निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया है, जिसमें विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र या शाला छोड़ने का प्रमाण पत्र, दो स्वयं का पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है। काउंसलिंग के दौरान काउंसलिंग स्थल में एक अभिभावक या पालक की प्रवेश की पात्रता होगी तथा निर्धारित तिथि या समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आंबटित किया जाएगा।

  • Related Posts

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    बस्तर बाढ़ आपदा में पीड़ितों को 9.39 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि का त्वरित भुगतान, पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी

    रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ बस्तर अंचल में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश और ओडिशा के खातीगुड़ा व मुरान बांधों से छोड़े गए पानी के चलते उत्पन्न…

    Read more

    NATIONAL

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?