Ro no D15139/23

अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 14 राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके डेढ़ किलोमीटर के दायरे में 8 हजार लोगों की भीड़ जुटाने से राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते. शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि फेब्रिकेटेड मीडिया इवेंट और झूठ की गूंज से देश की जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता.

14 पार्टियों की भीड़ इकट्ठी कर देश की आवाज नहीं बन सकते: शाह

अमित शाह ने कहा, “14 पार्टी का कैडर इकट्ठा करके डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में 8 हजार की भीड़ इकट्ठी कर आप देश की आवाज नहीं बन सकते.” उन्होंने कांग्रेस पार्टी से अपील करते हुए कहा कि उसे यह समझना चाहिए कि देश की आवाज खेत-खलिहानों, गांवों, दूर-दराज की पहाड़ियों, जंगलों और नदियों के किनारे भी मौजूद है. शाह ने कहा कि ऐसे कई इलाके हैं, जहां कांग्रेस की पहुंच नहीं है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा, वीडियो में देखें-

बिहार, यूपी और तमिलनाडु का नाम लेकर भी घेरा

गृह मंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में जनता ने दशकों तक कांग्रेस को नकारा और चुनावों में हराया है.

 

अमित शाह ने मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया. शाह का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को वापस लेने की मांग को लेकर विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं. राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के कई नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार और चुनाव आयोग को घेरा है.

  • Related Posts

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    संक्षिप्त आरती के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति वी पार्थिबनकी मौजूदगी में दीप प्रज्वलित किया गया. वे मचान के सहारे बनाए गए मंच…

    Read more

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    यूरोप में LNG की बढ़ती मांग, इंटरनेशनल मार्केट में महंगी होती गैस और भारत में कम होती गैस की खपत का असर अब LNG इंपोर्ट पर दिखने लगा है. कमोडिटी…

    Read more

    NATIONAL

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?

    बिहार में 60 और झारखंड में 21 हो सकती हैं लोकसभा की सीटें, जानें परिसीमन बिल से क्या 10 बड़े बदलाव होंगे?