Ro no D15139/23

दानीटोला वार्ड से गर्ल्स कॉलेज-रूद्री रोड तक बनेगी सड़क

*कलेक्टर श्री मिश्रा ने महापौर रामू रोहरा के साथ किया नगर भ्रमण*

*निर्माण कार्यों के लिए स्थल चयन और निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण*

धमतरी 02 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और महापौर श्री रामू रोहरा ने आज सुबह-सबेरे धमतरी शहर सहित आसपास किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्थलों का चयन और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले नगरनिगम प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर श्री रोहरा ने बताया कि यहं स्कूल बहुत पुराना है और जर्जर हो चुका है। इस स्कूल के स्थान पर उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जाना है। इसके मदद्देनजर पोस्ट ऑफिस वार्ड में संचालित उर्दू स्कूल में नगरनिगम प्राथमिक स्कूल को स्थानांतरित किये जाने की योजना है। इसके बाद कलेक्टर और महापौर ने जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए उचित स्थान प्रदान करने के लिए एकलव्य खेल मैदान परिसर में बन रहे बॉक्स क्रिकेट का भी अवलोकन किया और कार्य की लागत, पूर्ण होने की तिथि आदि की जानकरी ली। इस अवसर पर नगरनिगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, सीएमएचओ डॉ.यू.एल.कौशिक और डीईओ श्री टीआर जगदल्ले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री मिश्रा और महापौर श्री रोहरा ने दानीटोला वार्ड स्थित जैविक खाद केन्द्र का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने उक्त स्थल पर आक्सीजोन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने आक्सीजोन में पाथवे, बैठक व्यवस्था, लायटिंग, पेयजल आदि सुविधाओं को शामिल करने कहा। साथ ही दानीटोला वार्ड से गर्ल्स कॉलेज-रूद्री तक सड़क निर्माण की भी चर्चा की। उन्हांने उक्त स्थान के आसपास किये गये अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश एसडीएम धमतरी को दिये। कलेक्टर ने पीजी कॉलेज पहुंचकर वहां पीएम उषा फंड से बनने वाले डिजीटल लायब्रेरी हेतु स्थल का अवलोकन किया और इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शैक्षणिक सत्र में छात्राओं के लिए कॉलेज परिसर में गर्ल्स हास्टल भी शुरू करायें। इसके साथ ही उन्होंने नालंदा लायब्रेरी हेतु हटकेशर वार्ड में चयनित स्थल पर ही लायब्रेरी बनाने की बात भी कही।

  • Related Posts

    गंगरेल जलाशय (RSP Gangrel) की वर्तमान स्थिति

    * वर्तमान लाइव जल भंडारण क्षमता : 485.23 एमसीएम (MCM) * वर्तमान जल स्तर : 345.39 मीटर * पूर्ण जलाशय स्तर (FRL) : 348.70 मीटर * जलभराव प्रतिशत : 63.26%…

    Read more

    मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

    जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार को मिलेगी नई गति, ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर उपचार   धमतरी, 30 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?