Ro no D15139/23

जिला प्रशासन की एक और पहल “चेतना” : स्कूली बच्चों को नशा, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक

धमतरी, 04 जुलाई 2025/

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा एक नई जनजागरूकता मुहिम “चेतना” की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिले के हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा।

इस पहल में जिले की विभिन्न सामाजिक, धर्मार्थ और स्वयंसेवी संस्थाएं भी सक्रिय रूप से भाग लेंगी। अभियान के अंतर्गत स्कूलों में नुक्कड़ नाटक, रैली, भाषण, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत हो।

कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, “धमतरी जिला सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहा है और यह पहल भी सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समाज में फैली बुराइयों, विशेष रूप से नशा जैसी समस्याओं के समाधान के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।”

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव सभी के जीवन का हिस्सा बन गया है, विशेषकर युवा पीढ़ी इससे अधिक प्रभावित हो रही है। यदि बच्चों को प्रारंभ से ही मेडिटेशन की आदत डाली जाए, तो उन्हें जीवन में संतुलन बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने में कारगर साबित हो सकती हैं। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बॉक्स क्रिकेट, म्यूजिक, आर्ट सेंटर और आर्मी ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

कलेक्टर ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में सामाजिक संस्थाओं को विभिन्न स्कूलों का आवंटन किया जाएगा, जहां वे विद्यार्थियों को जल संरक्षण, नशा मुक्ति और स्वच्छता से संबंधित जानकारी देंगे। इसके साथ ही एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा, जिसमें सभी संस्थाएं सहयोग करेंगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रमा श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल, उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती मनीषा पांडे, ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, योग प्रशिक्षक, आर्मी ट्रेनिंग के प्रशिक्षक, तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    धमतरी जिले में टिकाऊ कृषि को मिलेगा बढ़ावा, जोरातराई बनेगा प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने AWD तकनीक के विस्तार के साथ दलहन-तिलहन का रकबा दोगुना करने पर दिया जोर   ग्राम जोरातराई नवीन को प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस