Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण अभियान: एकल शिक्षकीय प्राथमिक शाला चमारी को मिले शिक्षक

*शिक्षिका हेमंती परिहार को घर के पास मिला स्कूल, कहा शिक्षा गुणवत्ता में होगा सुधार*

रायपुर, 04 जुलाई 2025/ राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल युक्तियुक्तकरण अभियान से न केवल शिक्षकविहीन एवं एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है, बल्कि छात्र और शिक्षक अनुपात संतुलित होने से शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है। युक्तियुक्तकरण के पश्चात कई अतिशेष शिक्षकों को काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से स्कूलों में पदस्थापना दी गई। पदस्थापना मिलने से शिक्षकों में उत्साह एवं खुशी स्पष्ट नजर आ रहा है। इस योजना के तहत शिक्षकों का स्थानांतरण इस तरह किया गया है कि स्कूलों में पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक हों और शिक्षकों को भी उनके घर के पास स्कूल मिले। योजना से जिले के कई एकल शिक्षकीय स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की पदस्थापना हुई है, इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में निखार आई है, बल्कि कई शिक्षकों के कार्यस्थल भी घर के समीप हो गए हैं। युक्तियुक्तकरण नीति से जिले में सकारात्मक असर देखा गया है। इस प्रक्रिया के जरिए जिले में अब कोई भी विद्यालय शिक्षकविहीन नहीं है।

इसी क्रम में सहायक शिक्षिका श्रीमती हेमंती परिहार ने बताया कि वे पहले लोरमी विकासखण्ड के ग्राम बिजराकापाकला के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ थी। घर से दूर होने के कारण उन्हें आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब राज्य शासन की अनूठी पहल युक्तियुक्तकरण के तहत उनका स्थानांतरण घर के नजदीक शासकीय प्राथमिक शाला चमारी में हो गया है। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें स्कूल आने जाने में सहूलियत हो रही है। अब वे समय में स्कूल पहुंचकर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर पा रही है। बता दें कि शासकीय प्राथमिक शाला चमारी युक्तियुक्तकरण के पहले एकल शिक्षकीय स्कूल था, जहां एक प्रधानपाठक के द्वारा स्कूल संचालित किया जा रहा था, अब युक्तियुक्तकरण के बाद स्कूल को दो शिक्षक मिल गए हैं, जिससे बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना आसान हो गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    ‘शब्दबीज’ नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता, प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई

    *सूरजपुर जिले की प्राथमिक शालाओं में बच्चों के पठन, पाठन लेखन और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने की अभिनव पहल*   *विद्यालयों का निरीक्षण कर परखी गई शैक्षणिक गुणवत्ता, कमजोर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस