Ro no D15139/23

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटन स्थलों का हो रहा विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

*पर्यटन से बदलेगी तस्वीर: जबर्रा और नरहरा में नया मॉडल तैयार*

*सीईओ जिला पंचायत श्रीमती श्रीवास्तव ने नगरी के पर्यटन स्थलों सहित अन्य कार्यों का किया निरीक्षण*

धमतरी, 05 जुलाई 2025/
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर जिले के पर्यटन स्थलों को विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने नगरी विकासखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों – जबर्रा और नरहरा का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ इन स्थलों से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। विशेष रूप से महिला स्व-सहायता समूहों को ‘कैंटीन सुविधा’ से जोड़ा जाएगा, जिससे न सिर्फ पर्यटकों को भोजन- पानी की सुविधा मिलेगी, बल्कि महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने एडवेंचर कैम्प की संभावनाओं का भी अवलोकन किया। सी ई ओ ने ग्राम पंचायत जबर्रा में निर्माणाधीन एकीकृत सुविधा केंद्र और चौक सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत, आरईएस विभाग तथा ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव को दिए।

इस दौरान उन्होंने जबर्रा के होम स्टे घरों में निर्मित शौचालय और काजल नदी का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए जनपद पंचायत नगरी के सीईओ को निर्देशित किया कि वे ऐसे 10 किसानों का चयन करें, जिनके पास कम से कम एक एकड़ भूमि हो और एक सप्ताह के भीतर संबंधित प्रकरण तैयार करें।

सीईओ श्रीमती श्रीवास्तव ने पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नरहरा में ग्राम समिति की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद सीईओ नगरी श्री रोहित बोरझा, एपीओ नरेगा श्री धरम सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    धमतरी जिले में टिकाऊ कृषि को मिलेगा बढ़ावा, जोरातराई बनेगा प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने AWD तकनीक के विस्तार के साथ दलहन-तिलहन का रकबा दोगुना करने पर दिया जोर   ग्राम जोरातराई नवीन को प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस