Ro no D15139/23

बरसात को देखते हुए नगर निगम का नाला सफाई पर विशेष फोकस, अधिकारी सतर्क

धमतरी, 07 जुलाई 2025 /बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम धमतरी द्वारा नाला सफाई कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में आज नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल एवं उपायुक्त श्री पी.सी. सार्वा द्वारा शहर के प्रमुख नालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सोरिद नाला,बागतराई रोड, सिहावा चौक, बाकरा नाला, दानीटोला एवं बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने साफ तौर पर निर्देशित किया कि जहां-जहां जलभराव या नाला जाम होने की आशंका है, वहां संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूरी सतर्कता और तत्परता से कार्य करें। अधिकारियों ने बताया कि वर्षा ऋतु में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखना अत्यंत आवश्यक है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, आमजन से अपील की गई कि नालियों में कचरा न फेंके तथा नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करें। नगर निगम द्वारा निरंतर नाला सफाई, जल निकासी व्यवस्था की मॉनिटरिंग एवं सुधार हेतु विशेष दल तैनात किए गए हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से कार्य करेंगे।

  • Related Posts

    सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आवेदन 20 जून तक

      धमतरी, 17 जून 2026/ लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि ऐसे युवक-युवतियां जिन्हें सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार…

    Read more

    पंजीकृत निर्माणी श्रमिक एवं अंसगठित कर्मकारों को योजनाओं का लाभ लेने कराना होगा ई-केवायसी,

      चॉईस सेंटर के माध्यम से प्रक्रिया शुरू धमतरी, 17 जून 2026/ निर्माण श्रीमिकों एवं असंगठित कर्मकारों के लिए विशेष अभियान शुरू, ई-केवायसी से पहले आधार से होगा रिकॉर्ड का…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत