Ro no D15139/23

सांसद संतोष पांडेय ने नहरों के विस्तारीकरण व अन्य कार्यों की स्वीकृति के लिए मंत्री को लिखा पत्र

कवर्धा – राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने जिले के किसानों की चिंता करते हुए कृषि व सिंचाई संबंधी होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण पहल की है।

सांसद संतोष पांडेय ने जनहित की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के नवीन बजट में शामिल जिले के महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार स्वीकृति प्रदान करने के लिए जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को पत्र लिखा है। सांसद पांडेय ने जल संसाधन मंत्री को दिए पत्र में पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत हाफ नदी में बकेला व्यपवर्तन योजना के नहरों का विस्तारीकरण कार्य के लिए 60 करोड़, घोघरा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य का रेसिंग कार्य एवं नहरों का रिमाडलिंग, लाइनिंग एवं विस्तारीकरण कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।
इसके अलावा सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत दमऊनाला व्यपवर्तन के नहर का लाइनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 99 लाख 54 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। उक्त निर्माण कार्य हो जाने से जिले के किसानों को कृषि एवं सिंचाई में लाभ मिलेगा। सिंचाई की समस्या दूर होगी। सांसद पांडेय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मोदी की गारंटी व विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ़ संवर रहा है।

  • Related Posts

    शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती है चोवा राम साहू

    *शिक्षक दिवस पर बामी स्कूल में गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों को भी दिए उपहार*   कवर्धा। शिक्षक दिवस के अवसर पर हाई स्कूल बामी में चोवा राम साहू पूर्व मंडी…

    Read more

    पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव

    पंडरिया में सजा तीज का रंग, विधायक भावना बोहरा संग 8000 से अधिक माताओं-बहनों ने उत्साह के साथ मनाया तीज मिलन समारोह   हरियाली, उमंग और अखंड सौभाग्य की मंगलकामना…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल