Ro no D15139/23

भोरमदेव थाना के सामने कांवड़ यात्रियों को प्रसादी वितरण — पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सेवा कार्य जारी

सावन के पावन महीने में भोलेनाथ के भक्तों की आस्था और श्रद्धा चरम पर है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में भोरमदेव थाना के सामने में कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा कार्य आयोजित किया जा रहा है। सावन के प्रत्येक सोमवार को आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत भोरमदेव थाना क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ यात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया जा रहा है। आज सावन का दूसरा सोमवार था, और इस अवसर पर थाना परिसर के सामने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रसादी का वितरण किया गया।

दूसरे सावन की प्रसादी में चना, बूंदी और केला वितरित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस सेवा कार्य में थाना स्टाफ के सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान भोरमदेव कवर्धा एसडीओपी श्री कृष्णा चंद्राकर, थाना प्रभारी लालजी सिन्हा और पुलिस कर्मियों ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा।श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और इसे एक अनुकरणीय कदम बताया।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सावन माह में शिवभक्तों की सेवा करना एक सौभाग्य है। पुलिस का कर्तव्य न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है, बल्कि समाज के प्रति सेवा भाव भी हमारी प्राथमिकता है। यह पहल न सिर्फ श्रद्धालुओं को सुविधा देने का माध्यम है, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देती है।

सावन के आगामी सोमवारों को भी इसी तरह से सेवा कार्य जारी रखने की योजना है, जिसमें प्रसादी के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर और अन्य सुविधाएं भी शामिल की जाएंगी।

  • Related Posts

    शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती है चोवा राम साहू

    *शिक्षक दिवस पर बामी स्कूल में गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों को भी दिए उपहार*   कवर्धा। शिक्षक दिवस के अवसर पर हाई स्कूल बामी में चोवा राम साहू पूर्व मंडी…

    Read more

    पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव

    पंडरिया में सजा तीज का रंग, विधायक भावना बोहरा संग 8000 से अधिक माताओं-बहनों ने उत्साह के साथ मनाया तीज मिलन समारोह   हरियाली, उमंग और अखंड सौभाग्य की मंगलकामना…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल