Ro no D15139/23

शासकीय योजनाओं से सलमा के जीवन में लौटी खुशियाँ

*पीएम आवास योजना से मिला सम्मान पूर्ण जीवन*

रायपुर, 22 जुलाई 2025/सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखण्ड के हॉस्पिटल कॉलोनी में निवासरत श्रीमती सलमा रैनी के जीवन में शासकीय योजनाओं की बदौलत नया उजियारा आया है। वर्षाेें तक जर्जर कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली सलमा आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त पक्के आवास में आत्मसम्मान के साथ निवास कर रही हैं।

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन ने बताया कि आर्थिक-सामाजिक जनगणना 2011 के आधार पर सलमा रैनी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित किया गया था। जनपद पंचायत छिंदगढ़ द्वारा आवास की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसके तहत अब उन्हें पक्का मकान मिल गया है। सलमा को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है, जिससे दैनिक जीवनयापन में मदद मिल रही है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रियायती दर पर खाद्यान्न तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा भी प्रदान की गई है।

सलमा रैनी ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं ने उनके परिवार के जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और आत्मविश्वास का संचार किया है।

  • Related Posts

    जशपुर जिले में 15 जुलाई से शुरू होगा नक्शा नवीनीकरण अभियान

    जीर्ण शीर्ण नक्शों का किया जाएगा नवीनीकरण 27 राजस्व निरीक्षक मंडलों में 30 सितंबर तक चरणबद्ध होगा कार्य कलेक्टर ने जारी किया रोस्टर जशपुरनगर 12 जुलाई 2026/ जिले में भू-अभिलेखों…

    Read more

    गादीरास में लगा मेगा मेडिकल कैंप, दूरस्थ ग्रामीणों को घर के पास मिली विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

    *447 लोगों का निःशुल्क उपचार, आयुष्मान और वय वंदन कार्ड का भी मिला लाभ*   रायपुर, 12 जुलाई 2026/ ग्रामीण और सुदूर इलाकों में आयोजित होने वाले निःशुल्क मेगा मेडिकल…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स