Ro no D15139/23

स्व-सहायता समूह की खेमीन निर्मलकर बनीं महिला उद्यमिता की मिसाल

*सेट्रिंग प्लेट से सालाना 3.60 लाख रूपए की आमदनी*

रायपुर, 22 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले की ग्राम पंचायत रिसामा की कल्याणी स्व-सहायता समूह की सदस्य एवं सचिव श्रीमती खेमीन निर्मलकर ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की है। पूर्व में मजदूरी कर आजीविका चलाने वाली खेमीन दीदी ने बिहान योजना से जुड़कर सेट्रींग प्लेट निर्माण जैसे व्यवसाय को अपनाया। समूह के माध्यम से उन्होंने ढाई लाख रूपए का बैंक ऋण तथा एक लाख रूपए अपनी पूंजी निवेश कर कुल साढ़े तीन लाख रूपए की लागत से 2000 वर्गफुट सेट्रींग प्लेट निर्माण किया। उनकी सेवा की गुणवत्ता और समयबद्धता के कारण कार्य की मांग निरंतर बढ़ती गई, जिसके फलस्वरूप उन्होंने 1000 वर्गफुट अतिरिक्त प्लेट की खरीद कर अपनी कुल क्षमता 3000 वर्गफुट तक कर ली है।

वर्तमान में खेमीन दीदी द्वारा निर्मित प्लेटों का उपयोग 100 से अधिक प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों तथा 100 से अधिक निजी निर्माण कार्यों में किया जा चुका है। प्रत्येक 1000 वर्गफुट प्लेट से 12 हजार रूपए की शुद्ध आमदनी प्राप्त हो रही है। इस प्रकार 10 माह की कार्य अवधि में उनकी वार्षिक आमदनी 3.60 लाख रूपए हो रही है।

खेमीन निर्मलकर न केवल स्वयं सशक्त हुई हैं, अपितु अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। वे वर्तमान में दुर्ग जिले के रिसामा, चंदखुरी, उतई, घुघसीडीह, मचांदुर, कुकरैल, अण्डा, चिरपोटी सहित बालोद जिले के ओटेबंद, सुखरी, पांगरी जैसे अनेक गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं निजी निर्माण कार्यों हेतु सेट्रींग प्लेट उपलब्ध करा रही हैं। उनकी योजना आगामी महीनों में अपनी प्लेट निर्माण क्षमता को 3000 से बढ़ाकर 5000 वर्गफुट करने की है, जिससे रोजगार के नए अवसरों का सृजन भी किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास ने किया सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन

    सुशासन, पारदर्शिता और जनसुविधा की दिशा में बताया महत्वपूर्ण पहल*   *कहा – तकनीक के माध्यम से शासन को नागरिकों के और निकट ला रही है राज्य सरकार*   रायपुर…

    Read more

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में होगा राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल*   *“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन*   रायपुर, 20 जून 2026 (IMNB…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा