Ro no D15139/23

नेशनल स्पेस डे पर कवर्धा में “स्पेस ऑन व्हील्स” की अनोखी प्रदर्शनी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे शुभारंभ

कवर्धा-भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की उपलब्धियों और नवाचारों से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से, नेशनल स्पेस डे के अवसर पर 30 जुलाई को प्रातः 8:00 बजे शासकीय पी.जी. कॉलेज, कवर्धा में एक विशेष विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के करकमलों से होगा।

यह आयोजन साइंस क्लब, पी.जी. कॉलेज कवर्धा द्वारा किया जा रहा है, जिसमें पोस्टर मेकिंग तथा स्पेस आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिले भर के विद्यार्थियों की इसमें सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा संचालित एक मोबाइल अंतरिक्ष प्रदर्शनी वाहन “स्पेस ऑन व्हील्स” को विशेष रूप से कवर्धा बुलाया गया है।
यह वाहन अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जिसमें विद्यार्थी वर्चुअल स्पेस यानी अंतरिक्ष में होने जैसा अनुभव प्राप्त करेंगे। इस वाहन में इंटरएक्टिव मॉडल्स, 3D डिस्प्ले, और स्पेस मिशनों की झलकियां शामिल हैं, जिससे बच्चे न केवल जानकारी प्राप्त करेंगे बल्कि उन्हें प्रेरणा भी मिलेगी।

इसरो के विशेषज्ञ वैज्ञानिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे, जो बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों से अवगत कराएंगे और उनके सवालों का मार्गदर्शनपूर्ण उत्तर देंगे।

यह पहल उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के विशेष प्रयासों से संभव हो सकी है। उनका स्पष्ट उद्देश्य है कि जिले के विद्यार्थी भी देश की वैज्ञानिक यात्रा से जुड़ें, अंतरिक्ष विज्ञान को समझें और भविष्य के वैज्ञानिक बनने का सपना देखें।

विजय शर्मा जी का यह प्रयास न केवल तकनीकी जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक दुर्लभ और प्रभावशाली अनुभव होगा।

इस अवसर पर शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जगत से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियां तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव

    उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की*   *संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए…

    Read more

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर