“उद्यम से विकास तक-युवा उद्यमी एवं स्टार्टअप सम्मेलन 1 अगस्त को कुरूद में

ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, इच्छुक विद्यार्थी, युवा, उद्यमी और नागरिक कर सकते हैं भागीदारी
धमतरी। धमतरी जिले में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा “उद्यम से विकास तक” कार्यशाला श्रृंखला के अंतर्गत अगला सत्र 01 अगस्त को कुरुद के राजा चक्रधर ऑडिटोरियम में सुबह 10.30 बजे से सांय 4.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं और नवाचार में रुचि रखने वालों को स्टार्टअप्स और व्यवसाय के अवसरों से जोड़ना है।
जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, महिला उद्यमियों एवं इच्छुक नागरिकों से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने सभी से अग्रिम ऑनलाइन पंजीयन हेतु गूगल फॉर्म लिंक पर जाकर पंजीकरण करने का आग्रह किया है|
सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्य:
युवाओं और नवाचारकर्ताओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना
स्टार्टअप व व्यवसायिक कौशल का विकास
विभिन्न सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी प्रदान करना
प्रतिभागियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना
कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC) के नेतृत्व में, CGS Network रायपुर, सफल उद्यमियों, स्टार्टअप विशेषज्ञों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रमुख संभावित प्रतिभागी:
वर्तमान उद्यमी एवं स्टार्टअप संस्थापक
बिहान (NRLM), DTIC, PMEGP, स्टार्टअप योजना के लाभार्थी
बैंक ऋण / योजना में आवेदनकर्ता
नवाचार में रुचि रखने वाले छात्र, युवा
महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के इच्छुक उद्यमी
वे आम नागरिक जो स्टार्टअप या व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं

  • Related Posts

    प्लास्टिक बोतलों में शराब बिक्री के खिलाफ एनजीटी और पर्यावरण संरक्षण मंडल पहुंचे कन्हैया

    सरकार के फैसले पर तत्काल रोक की मांग ​रायपुर/नवा रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेचने के…

    Read more

    धमतरी सड़क दुर्घटना में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

    रायपुर 14 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के वीर जवानों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    Read more

    NATIONAL

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई