Ro no D15139/23

नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन

महापौर रोहरा ने रैली को दिखाई हरी झंडी

युवाओं में जोश, समाज में संदेश – धमतरी में साइकिल रैली से नशा मुक्ति का आह्वान

गंगरेल तक गूंजा नारा – ‘नशा छोड़ो, जीवन संवारो

बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

धमतरी । जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत आज प्रातः 7 बजे पुलिस लाइन रुद्री चौक से लेकर गंगरेल तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य जिले में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

महापौर श्री रामू रोहरा ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी साइकिल चलाकर रैली में सक्रिय भागीदारी निभाई। महापौर श्री रोहरा ने साइकिल चलाते हुए युवाओं को हुए संदेश दिया कि स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब हमारा युवा वर्ग नशे से दूर रहे। साइकिल चलाना न केवल एक स्वास्थ्यवर्धक गतिविधि है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। हमें मिलकर नशे के खिलाफ आवाज़ उठानी होगी।उन्होंने नागरिकों से शहर और जिले को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की ।

इस रैली में जिले वनमंडलाधिकारी जाधव श्रीकृष्ण, जनपद अध्यक्ष धमतरी श्रीमती अंगिरा ध्रुव

श्रीमती अनिता यादव जनपद सदस्य

श्री उमेश साहू,जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी तथा नशा मुक्ति का संदेश लेकर अब तक 5200 किमी साइकिल यात्रा कर चुके तुलसीराम सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। गंतव्य स्थल गंगरेल रेस्ट हाउस परिसर में रैली का समापन हुआ, जहां नशा उन्मूलन विषय पर एक जनसभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद ने युवाओं से अपील की कि वे क्षणिक आनंद के लिए अपने भविष्य से समझौता न करें। उन्होंने कहा,देश की तरक्की में युवाओं की सकारात्मक भूमिका बेहद अहम है, लेकिन नशा उन्हें इस राह से भटका रहा है। सभी युवाओं को चाहिए कि वे नशे से दूर रहकर समाज में रचनात्मक भूमिका निभाएं।

कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि,पढ़ाई के साथ-साथ खेल, संगीत, कला जैसे सकारात्मक कार्यों को अपनाएं ताकि जीवन में ऊर्जा और उद्देश्य बना रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस अभियान का वास्तविक उद्देश्य तभी साकार होगा जब प्रत्येक प्रतिभागी स्वयं नशे से दूर रहेगा और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएगा।

इस अवसर पर तुलसीराम ने भी अपने साइकिल यात्रा के अनुभव साझा किए और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, कि नशा जीवन की दिशा को भटका देता है, जबकि सच्ची ऊर्जा खेल, सेवा और संकल्प में है।

कार्यक्रम के दौरान श्री नेहरू निषाद द्वारा सभी प्रतिभागियों को ‘नशा मुक्त समाज’ की शपथ दिलाई गई। शपथ में सभी ने स्वयं, अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में एनसीसी, स्काउट, स्कूल व महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अतिथियों को उप संचालक समाज कल्याण डॉ, मनीषा पांडे ने पौधे भेंट किए । आभार प्रदर्शन एसडीएम श्री पियूष तिवारी द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

    *राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत*   रायपुर, 23 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सचिव…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप ने पोटियाडीह में औषधीय खेती का किया अवलोकन, महिला समूहों को बताया आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम

    महिला स्व-सहायता समूह की नर्सरी का निरीक्षण कर किया उत्साहवर्धन, 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान   धमतरी, 23 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन एवं जलवायु…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट