Ro no D15139/23

छात्राओं के लिए नई उम्मीद और परिजनों के आंखों में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर गांव-गांव पहुंची पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा, छात्राओं,परिजनों और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा का संचालन प्रारम्भ, छात्राओं,परिजनों और ग्रामीणों ने पूजा कर बस का किया भव्य स्वागत*

पंडरिया विधानसभा अंतर्गत महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा हेतु विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन 11 अगस्त से प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व 10 अगस्त को भावना बोहरा ने सभी बसों की पूजा कर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। भावना बोहरा द्वारा इस निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से विधानसभा की 1000 हजार छात्राओं को लाभ पहुंचाने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की राह सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

आज बस प्रारम्भ होने के साथ ही कवर्धा,पिपरिया, सहसपुर लोहारा,पंडरिया एवं पांडातराई महाविद्यालय में पढ़ने वाली उन ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को लाभ मिल रहा है जो आवागमन के अभाव में अपने आगे की शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ थी। इसके साथ ही उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक रूप से भी सम्बल मिल रहा है जो अपनी बेटियों की शिक्षा और उनके सुरक्षित आवागमन की सुविधा को लेकर संशय में रहते थे। विदित हो कि पूर्व में भावना बोहरा द्वारा 3 निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा था। भावना दीदी की गारंटी में उन्होंने संकल्प किया था कि इन बसों का विस्तार पूरे पंडरिया विधानसभा में किया जाएगा। अपने संकल्प को पूरा करते हुए 6 जुलाई को अतिरिक्त 5 निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया गया इस प्रकार कुल 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन पंडरिया विधानसभा की छात्राओं को घर से महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से घर आने-जाने हेतु सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिल रही है।

जैसे-जैसे बसें अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी छात्राओं, उनके परिजनों और ग्रामवासियों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने बसों के आगमन पर उनका स्वागत कर पूजा-अर्चना की और पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए इस सार्थक प्रयास हेतु उनका आभार व्यक्त किया। परिजनों के चेहरे पर सुकून भारी मुस्कान थी तो वहीं छात्राओं में अपने सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य की चमक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत ही भावनात्मक एवं सुखद क्षण है। भावना दीदी की गारंटी में हमने क्षेत्र की बेटियों के सशक्तिकरण और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जो संकल्प किया था आज वह पूरी हुई। उन सभी बेटियों के मुस्कुराते चेहरे और परिजनों की आंखों में अपनी बेटियों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की नई उम्मीद एवं सपनों की चमक, अत्यंत ही संतोषजनक है। यह बस सेवा बेटियों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार ही नही बल्कि उन सैकड़ों बेटियों और उनके परिजनों के लिए एक उम्मीद―एक आशा है अपने सपनों को पूरा करने की। मैं सभी बेटियों और उनके परिजनों को बधाई देती हूं।

उन्होंने आगे कहा कि हमें विश्वास है कि इस बस सेवा के संचालन से पंडरिया, पांडातराई, पिपरिया,सहसपुर लोहरा एवं कवर्धा महाविद्यालय में अध्ययनरत पंडरिया विधानसभा की छात्राओं को घर से महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से घर आने-जाने के लिए सुरक्षित आवागमन की सुविधा होगी साथ ही ऐसी बहुत सी बेटियां जो आवागमन की कमी होने की वजह से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने में असमर्थ हैं उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने एवं उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही उन सभी परिजनों एवं अभिभावकों को भी अपनी बेटियों की शिक्षा एवं उनकी सुरक्षा के लिए चिंतामुक्त करेगी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेकर हमने यह प्रयास किया है। हमारा लक्ष्य यही है कि हमारी बेटियां भी अपनी आकाँक्षाओं को पूरा करें, शिक्षा ग्रहण करें और अपने माता-पिता एवं हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ाएं।

  • Related Posts

    सेवानिवृत्त शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

    यूथ क्लब ने आयोजित किया शिक्षक गौरव एवं खेल प्रतिभा सम्मान समारोह 2026, मुख्य अतिथि अभिषेक अग्रवाल ने प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित   कवर्धा — यूथ क्लब कवर्धा द्वारा मंगलवार…

    Read more

    गुरुकुल में नारी सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता सेमिनार आयोजित 

    कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में बालिकाओं को सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता का संदेश देने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी शिक्षक…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी