Ro no D15139/23

कुंवरपुर में 35 ग्रामीणों को मिला राजमिस्त्री का हुनर, गांव में ही खुलेगा रोजगार

अब गांव के आर्थिक विकास में ग्रामीण देंगे योगदान
30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
अम्बिकापुर । ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं सेंट्रल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के संयुक्त तत्वावधान में कुंवरपुर ग्राम पंचायत में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत के 35 ग्रामीणों और श्रमिकों ने भाग लिया और राजमिस्त्री का व्यावहारिक व तकनीकी ज्ञान अर्जित किया।
बुधवार को प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार, सेंट्रल बैंक के रिजनल हेड श्री रणधीर सिंह, आरसेटी डायरेक्टर श्री श्याम गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ डॉ. स्वेच्छा सिंह, जिला वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत शर्मा और ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर सुश्री तमन्ना निशा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री भोसकर ने प्रशिक्षार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका प्रशिक्षण अनुभव जाना और सीखी गई तकनीकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आपके ग्राम पंचायत में सर्वाधिक आवास स्वीकृत हुए हैं, जिन्हें तय समय-सीमा में पूरा करना आपकी जिम्मेदारी है। इस प्रशिक्षण से आप अब केवल श्रमिक नहीं, बल्कि कुशल राजमिस्त्री बन गए हैं, जिससे आपको अपने ही गांव में पर्याप्त काम और सम्मानजनक आमदनी का अवसर मिलेगा।
प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि पहले वे केवल सामान्य मजदूरी का कार्य करते थे, लेकिन इस प्रशिक्षण से उन्होंने नाप-जोख, ईंट की चिनाई, प्लास्टरिंग, लेवलिंग और भवन निर्माण से जुड़ी कई नई तकनीकें सीखीं। अब वे खुद को आत्मविश्वास के साथ राजमिस्त्री कह सकते हैं।
समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षार्थियों को राजमिस्त्री के टूल किट भी वितरित किए गए, जिनमें निर्माण कार्य के लिए आवश्यक औजार शामिल हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षार्थी अब अपने कौशल का उपयोग स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों में करेंगे और गांव के आर्थिक विकास में योगदान देंगे।

  • Related Posts

    राज्यपाल  डेका ने उपराष्ट्रपति  राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत

      रायपुर, 02 सितंबर 2026/उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के छत्तीसगढ़ आगमन पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय…

    Read more

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार