Ro no D15139/23

गुरुकुल में वृक्षारोपण एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मची धूम

कवर्धा ! नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व दिवस की पावन बेला में कृष्ण जन्माष्टमी व मटकी फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर संस्था के अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारीगण, शाला के प्राचार्य समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। इस मनमोहक भव्य कार्यकम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण व विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पूजन वंदना के साथ हुआ। शाला की छात्र-छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की महत्ता व पूजन पर सारगर्भित भाषण प्रस्तुत किया गया। शाला की छात्राओं ने कृष्ण से संबंधी मधुर संगीत व भजन की प्रस्तुति देकर दर्शक दीर्घा की वाहवाही लूटी। छात्र-छात्राओं ने नयनाभिराम नृत्य की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिए। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शाला के सीनियर छात्रों ने मटकी फोड़कर कार्यक्रम को रोमांचक बनाया। पूरा विद्यालय प्रांगण श्री कृष्ण भक्ति के मधुर ध्वनि से गुंजित व जय कन्हैया लाल की जयकारे से ध्वनित हो उठा। वृक्ष प्रकृति के श्रृंगार हैं। वृक्षारोपण के महत्तव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार” एक पेड़ माँ के नाम स्लोगन के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रही है। इसी तारतम्य में हरीतिमा ग्रुप कवर्धा के सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से भव्य वृक्षारोपण किया गया। इस नयनाभिराम व मनमोहक कृष्ण जन्माष्टमी व मटकी फोड़ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था के अध्यक्ष व समस्त पदाधिकरीगण, शाला के प्राचार्य ने इस पावन पर्व की बधाइयाँ व हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

  • Related Posts

    शिक्षक सदैव बच्चों को संस्कारवान बनाती है चोवा राम साहू

    *शिक्षक दिवस पर बामी स्कूल में गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों को भी दिए उपहार*   कवर्धा। शिक्षक दिवस के अवसर पर हाई स्कूल बामी में चोवा राम साहू पूर्व मंडी…

    Read more

    पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव

    पंडरिया में सजा तीज का रंग, विधायक भावना बोहरा संग 8000 से अधिक माताओं-बहनों ने उत्साह के साथ मनाया तीज मिलन समारोह   हरियाली, उमंग और अखंड सौभाग्य की मंगलकामना…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल