Ro no D15139/23

असोला में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत स्वच्छता संवाद, सेनेटरी पैड वितरण और जागरूकता रैली

अम्बिकापुर 14 अगस्त 2025/ जिले के ग्राम पंचायत असोला में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। इस अवसर पर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर विशेष स्वच्छता संवाद आयोजित किया गया, जिसमें किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए, ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ माहवारी प्रबंधन को अपना सकें।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्वच्छाग्राही दीदियां, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। संवाद के बाद हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता थीम पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामे और स्वच्छता के नारे लगाते हुए पूरे गांव में भ्रमण किया, जिससे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुँचा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह, जनपद पंचायत अंबिकापुर के उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, बीडीसी सदस्य अनामिका, ग्राम पंचायत असोला के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, बीएसओ, बीपीएम बिहान, ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, पीआरपी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कहा कि स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम का संगम हमारे समाज को नई दिशा देगा।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत अंबिकापुर के अन्य ग्राम पंचायतों में भी हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। घर-घर जाकर तिरंगा विक्रय कर लोगों को अपने घरों पर ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे राष्ट्रीय पर्व का उल्लास और स्वच्छता का संकल्प दोनों एक साथ पूरे क्षेत्र में फैल सके।

  • Related Posts

    गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

      पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर से किया शुभारंभ, सरगवां में वृक्षारोपण के साथ बाउंड्रीवाल एवं ओपन जिम का लोकार्पण अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    Read more

    रामगढ़ में मितानिन बहनों से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने किया आत्मीय संवाद, समस्याओं और आवश्यकताओं की ली जानकारी

      मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ीः  राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे