Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली समय सीमा की बैठक

प्रोजक्ट ‘मेरा गांव मेरी पहचान’ के अंतर्गत संबंधित ग्रामों के विकास की कार्ययोजना बनाएं: कलेक्टर डॉ सिंह

रायपुर, 19 अगस्त 2025/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई।  जिसमें जिले के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए नवाचार प्रोजक्ट “मेरा गांव मेरी पहचान” के संबंध में जिन अधिकारियों को जिन गांवोें के प्रभार दिए गए है, उनका समय-समय पर दौरा करें, वहां पर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इन गांवों में जाकर जन समस्या का जायजा लें और समाधान करें। इसके विकास कार्य के लिए कार्ययोजना बनाएं।

साथ ही नगरीय निकायों की बैठक में सभी जोन आयुक्तों को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही में तेजी लाएं, साफ-सफाई के विशेष ध्यान रखें और जोन क्षेत्र में आने वाले सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण करें।  इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर आईएएस सुश्री नम्रता जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग

    तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ, मुक्ताकाशी मंच पर लोकवाद्य, तबला, बांसुरी, पियानो और लोकगायन की मनमोहक प्रस्तुतियां*   रायपुर, 1 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंगीत परंपरा, पारंपरिक वाद्ययंत्रों…

    Read more

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि

    मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई   रायपुर, 1 सितंबर 2026/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार