Ro no D15139/23

योगेन्द्र सिंह साहू का घर हो रहा रोशन, बिजली बिल हुआ शून्य

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली घर योजना से

रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन को नई दिशा दी है। अब लोग अपने घर की छतों पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पन्न कर न सिर्फ घरेलू जरूरतें पूरी कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर आय का साधन भी बना रहे हैं। इस योजना ने उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ कम कर आर्थिक बचत और पर्यावरण संरक्षण दोनों का मार्ग प्रशस्त किया है।

जांजगीर के हसदेव विहार कालोनी के निवासी श्री योगेंद्र सिंह साहू प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों में से एक हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित किया है। इसके लिए उन्हें शासन से सब्सिडी भी प्राप्त हुई। श्री साहू बताते हैं कि पहले हर महीने उनका बिजली बिल 4 हजार से 5 हजार रुपए तक आता था, जिससे परिवार का बजट प्रभावित होता था। लेकिन सोलर सिस्टम लगने के बाद से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को कम ब्याज दर पर ऋण और सब्सिडी प्रदान की जा रही है। श्री योगेन्द्र सिंह साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना वास्तव में दूरदर्शी और आम जनता के लिए उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

  • Related Posts

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार