Ro no D15139/23

ग्रीन एनर्जी से आत्मनिर्भर बने सरगांव के बिसाहू

* पीएम सूर्य घर योजना से हर महीने 500 रुपये की बचत*

रायपुर, 10 सितम्बर 2025/ केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना अब आम लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बिजली बिल कम कर रही है, बल्कि लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बना रही है। मुंगेली जिले के सरगांव (वार्ड क्रमांक 10) निवासी श्री बिसाहू राम साहू इसकी एक मिसाल बने हैं।

करीब दो माह पहले उनके घर की छत पर 3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया गया। पहले हर महीने उन्हें 100 से 150 यूनिट बिजली खपत पर 400 से 500 रुपये तक का बिल चुकाना पड़ता था। लेकिन अब सोलर प्लांट से उन्हें हर माह 400 यूनिट का क्रेडिट मिल रहा है। इसका नतीजा यह हुआ कि उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया और वे प्रतिमाह 500 रुपये से अधिक की बचत कर पा रहे हैं। श्री साहू ने खुशी जताते हुए कहा कि पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब सोलर ऊर्जा से उन्हें आत्मनिर्भरता का अहसास हो रहा है। उनके मुताबिक, यह योजना आमजन के जीवन में उजाला भरने के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रख रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना हर घर की ऊर्जा जरूरत पूरी करने और बचत का साधन बनने के साथ-साथ ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में सोलर प्लांट अवश्य लगाएं। यह कदम न केवल परिवार की आर्थिक मजबूती लाएगा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी योगदान देगा।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार