Ro no D15139/23

मनरेगा श्रमिकों को रोजगार देने में बिलासपुर जिला प्रदेश में अव्वल

रायपुर, 10 सितम्बर 2025/ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बिलासपुर जिले ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 सितम्बर 2025 तक बिलासपुर जिले ने सर्वाधिक 27 लाख 67 हजार 874 मानव दिवस का सृजन कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

बिलासपुर जिले की 486 ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यों के अंतर्गत 77 हजार 938 पंजीकृत परिवारों के 1 लाख 27 हजार 337 श्रमिकों को उनकी मांग के आधार पर स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस प्रक्रिया में अब तक 66.18 करोड़ रुपये का मजदूरी भुगतान किया गया है। मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण, नवीन तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, रिचार्ज पिट, चेकडेम, वृक्षारोपण, नर्सरी विकास तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण जैसे कार्य कराए गए।

प्रदेश के अन्य जिलों जैसे कोरबा जिले में 25.07 लाख, कवर्धा जिले में 23.71 लाख, रायपुर जिले में 23.55 लाख, मुंगेली जिले में 23.33 लाख, सक्ती जिले में 22.84 लाख, बलरामपुर जिले में 21.73 लाख, राजनांदगांव जिले में 21.72 लाख, जशपुर जिले में 20.01 लाख तथा बालोद जिले में 19.84 लाख मानव दिवस का सृजन हुआ है। मनरेगा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण श्रमिकों को न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो रहा है, बल्कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जीवन स्तर सुधार की दिशा में भी यह योजना महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

  • Related Posts

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान

    देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास   रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) देश के सहकारी शक्कर उद्योग में छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम)…

    Read more

    कोंडागांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- मुख्यधारा में लौट रहे पुनर्वासित व्यक्तियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया संकल्प

    रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर कोण्डागांव में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा