Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ने 07 वर्षीय मासूम दिव्यांग देवा और युवती कलावती से मुलाकात कर जाना हालचाल

जगदलपुर । ग्राम आड़ावाल में आयोजित दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपराह्न में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 07 वर्षीय मासूम दिव्यांग से नाम पूछा और लगन के साथ पढ़ाई करने की बात कही। इसी तरह कु. कलावती से पूछा कि उन्होंने अपना पैर कैसे खोया। इस पर कलावती ने बताया कि 14 साल की उम्र में काम करते समय करेंट की चपेट में आने से पैर पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया। मुख्यमंत्री ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए स्वरोजगार से जुड़ने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने दिव्यांग युवक श्री सुशील कश्यप से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री के पूछे जाने पर सुशील ने बताया कि 05 माह पूर्व सीमेंट मिक्सर मशीन पर काम करने के दौरान उनका दायां हाथ मशीन की चपेट में आ गया और हाथ को काटना पड़ा। इस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आगे की शिक्षा जारी रखने की बात कही।
जब दिव्यांग भारत ने मुख्यमंत्री को डांस करके दिखाया…
इसी दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांग भारत से भी भेंट कर उनकी दिव्यांगता के संबंध में जानकारी ली। श्री भारत ने बताया कि 1998 में जब कक्षा 10वीं के छात्र थे, तो मालगाड़ी की जद में आने से उन्हें अपना पैर खोना पड़ा। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने पूछा कि और क्या कर सकते हो..? इस पर दिव्यांग भारत ने अपने कृत्रिम पैर से पूरी ऊर्जा और चुस्ती फुर्ती के साथ डांस करके मुख्यमंत्री को दिखाया। यह देख मुख्यमंत्री ने श्री भारत की सराहना की।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार