Ro no D15139/23

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या छत्तीसगढ़ आएंगे

*अनुसूचित जनजाति कल्याण के संबंध में रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों की लेंगे बैठक, सामाजिक संगठनों से भी करेंगे मुलाकात*

रायपुर. 11 सितम्बर 2025. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्या तीन दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आएंगे। वे 14 सितम्बर को सवेरे 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। श्री आर्या दोपहर तीन बजे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। वे शाम चार बजे अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। वे शाम पांच बजे सांसद और विधायकों से भी मिलेंगे।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्या 15 सितम्बर को सवेरे साढ़े दस बजे सिकलसेल एनीमिया स्वास्थ्य जांच शिविर का अवलोकन करेंगे। वे सवेरे 11 बजे युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। वे दोपहर सवा 12 बजे एसईसीआर रेलवे जोन बिलासपुर के एसटी वर्ग के कर्मचारियों के साथ और दोपहर साढ़े तीन बजे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे शाम चार बजे बिलासपुर के कलेक्टर और एसएसपी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेने के बाद शाम साढ़े पांच बजे प्रेस-वार्ता को संबोधित करेंगे। श्री आर्या 16 सितम्बर को सवेरे दस बजे बिलासपुर से नियमित उड़ान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार