Ro no D15139/23

जैश कमांडर मसूद इलियास का एक और कुबूलनामा: दिल्ली और मुंबई हमलों के पीछे भी मसूद अज़हर का हाथ

नई दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकवाद पर एक बड़ा खुलासा हुआ है. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने एक चौंकाने वाला कुबूलनामे किया है, जिसमें उसने दिल्ली और मुंबई हमलों के पीछे जैश प्रमुख मसूद अजहर का हाथ बताया है. कुबूलनामे में पाकिस्तान के बालाकोट और बहावलपुर में जैश के ठिकानों का भी जिक्र किया गया है. कश्मीरी ने कहा कि बालाकोट की जमीन ने मसूद अजहर के मिशन को चलाने के लिए पनाह दिया.

आतंकी इलियास कश्मीरी ने अपने कुबूलनामे में पाकिस्तान की पोल खोल दी है. उसने बताया कि बहावलपुर के जैश कैंप में मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल होने का आदेश सीधे जीएचक्यू यानी पाकिस्तानी आर्मी चीफ ने अपने जनरलों को दिया था. यही नहीं, डीजी आईएसपीआर ने भी बहावलपुर और जैश-ए-मोहम्मद के बीच के लिंक को दबाने की कोशिश की थी.

कमांडर के कुबूलनामे से एक और बड़ी खबर सामने आई है. ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद आतंकी समूहों में भारी खौफ फैल गया है. कमांडर ने खुले मंच से ‘मिशन-ए-मुस्तफा’ के लिए अलग-अलग आतंकी समूहों को एकजुट होने की अपील की. उसने कहा कि कुछ लोगों ने जिहाद से इनकार कर दिया है, लेकिन वह बाकी के साथ मिलकर फिर से जिहाद को जिंदा रखना चाहता है.

मसूद इलियास कश्मीरी ने कहा कि आज दुनिया में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से लेकर दिल्ली के मोदी और इजरायल के नेतन्याहू तक, अगर कोई शख्सियत जंग की वजह बन रही है, तो वह मसूद अजहर है. उसने कहा कि ‘अल-जिहाद’ की आवाज नेतन्याहू तक जानी चाहिए. उसने लोगों से जिहाद को जिंदा रखने के लिए हाथ उठाकर नारे लगाने की अपील भी की.

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु