Ro no D15139/23

पक्के मकान का सपना हुआ साकार* *प्रधानमंत्री आवास योजना ने दी गंगाबाई को नई उम्मीद

रायपुर, 19 सितम्बर 2025/पक्का घर का सपना गंगाबाई ने कभी देखा था और उस सपने को पूरा करने के लिए गंगाबाई और उसका परिवार कड़ी मेहनत भी कर रहे थे लेकिन हर बार यह सपना गरीबी की दीवार से टकराकर बिखर जाता था।

गंगाबाई के पास एक एकड़ ज़मीन है जिस पर वह खेती करती हैं, निश्चित आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। आर्थिक तंगी ऐसी कि रोज़ की ज़रूरतें पूरी करना ही चुनौती थी, घर बनाना तो दूर की बात थी। बरसात के मौसम में कच्चे घर की छत से टपकता पानी और चारों ओर फैली नमी उनके परिवार को दुख और असुरक्षा में जीने को मजबूर करती थी।
लेकिन गंगा बाई की कठिनाई का दौर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से बदला।

कोण्डागांव के फ़रसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत जुगानीकलार की रहने वाली श्रीमती गंगाबाई का सपना एक दिन हकीकत में बदल गया, जब उसे पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने बताया कि उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ है।

जब वर्ष 2024-25 में गंगाबाई के नाम से आवास स्वीकृत हुआ।
इस योजना के तहत गंगाबाई को तीन किस्तों में कुल 1 लाख 20 हजार की राशि प्राप्त हुई। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरी की राशि भी समय-समय पर खाते में पहुंची, जिससे ईंट, गिट्टी, सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री जुटाना उनके लिए संभव हो पाया। कुछ ही महीनों की मेहनत और इंतज़ार के बाद उनका सपना साकार हो गया। गंगाबाई और उनका परिवार अब अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन बिता रहा है। आज गंगाबाई के घर में न केवल मज़बूत छत है, बल्कि गैस कनेक्शन, बिजली, नल-जल योजना, शौचालय और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना जैसी सुविधाएँ भी मिल रहा है। गंगाबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म प्रबंधन से संवर रही स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका

    रायपुर,12 जुलाई 2026/ बलौदाबाजार जिले का प्रसिद्ध सिद्धखोल जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। वन विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय संयुक्त वन प्रबंधन समिति…

    Read more

    समय पर पहचान, समय पर उपचार: चिरायु टीम ने 10 वर्षीय त्रिशांत को दिया नया जीवन

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की संवेदनशील पहल बनी एक मासूम के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला   धमतरी 12 जुलाई 2026/- धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम सिंधौरीखुर्द निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स