Ro no D15139/23

सीआरसी ठाकुरटोला में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2025। सीआरसी ठाकुरटोला में 22 से 26 सितम्बर 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा एवं बधिर सप्ताह दिवस आयोजित की जा रही है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर 23 सितम्बर को सीआरसी ठाकुरटोला में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ आस्था स्कूल के बधिर और श्रवण-बाधित बच्चों एवं डिसली पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान एवं राज्य गीत के साथ किया गया।
निदेशक सीआरसी ठाकुरटोला श्रीमती स्मिता महोबिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का मुख्य उद्देश्य बधिर और श्रवण-बाधित समुदाय के लिए सांकेतिक भाषाओं के महत्व को बढ़ावा देना तथा भाषाई और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाना है। उन्होंने कहा कि सभी को समाज में अपनापन एवं भागीदारी का अवसर देती हैं। कार्यक्रम में श्री विवेक सोनी एवं श्री राहुल कुमार द्वारा आस्था स्कूल राजनंदगांव के बच्चों एवं शिक्षकों को बेसिक साइन लैंग्वेज का प्रक्षिक्षण दिया गया। जिसमें ग्रीटिंग, इंट्रोडक्शन ऑफ इमोशन एण्ड फिलिंग व कलर्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक श्री अनिल कुमार बंजारे, डिसली कोर्स कॉर्डिनेटर श्री गजेन्द्र कुमार साहू, श्री पुनीत साहू, श्री विवेक सोनी, श्री राहुल कुमार, फरीदा, श्री गोपेन्द्र, श्री हेमंत सहित आस्था मूक बधिर स्कूल के छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम समन्वयक श्री विवेक सोनी द्वारा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार