Ro no D15139/23

बरेली के उपद्रवी जेल जाने से पहले फूटकर रोते दिखे, हाथ जोड़कर बोले- हमें माफ कर दो…

बरेली । बरेली उपद्रव में शामिल उपद्रवी जेल जाते समय अपनी करतूत पर शर्मिंदा दिखाई दिए। हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांग रहे थे। जब उन्हें गाड़ी में बैठाया तो वह फूट-फूटकर रोने लगे। बोले हमसे गलती हो गई, हमें माफ कर दो। रविवार को पुलिस ने 15 अन्य उपद्रवियों को जेल भेज दिया। इनके अलावा प्रेमनगर थाने के छह अन्य उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के बाद नोटिस तामील कराया गया।

शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर हजारों की संख्या में इस्लामिया ग्राउंड जाने के लिए भीड़ एकत्र हुई। पुलिस ने उन्हें खलील तिराहे पर रोकने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई। उन्होंने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट के साथ ही पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकना शुरू कर दिया, फायरिंग भी की जिसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए।

कहां हुआ सबसे ज्यादा उपद्रव

सबसे ज्यादा उपद्रव कोतवाली और बारादरी थाना क्षेत्र में हुआ। उपद्रवी बार-बार यही कह रहे थे कि, मौलाना ने कहा है कि शहर का माहौल बिगाड़ना है फिर इसके लिए पुलिस की हत्या ही क्यों न करनी पड़े। उपद्रवियों ने शहर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने सभी पर लाठीचार्ज कर हालात सुधारा।

मामले में पुलिस ने पांच थानों में 10 एफआईआर दर्ज कराई गई जिसमें 126 से अधिक लोगों को नामजद करते हुए तीन हजार से अधिक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। इनमें से पुलिस ने पहले दिन 12 और दूसरे दिन 15 लोगों को जेल भेजा गया है।

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु