Ro no D15139/23

आईपीएस पूरन की मौत को हुए 5 दिन, अभी तक नहीं हुए अंतिम संस्कार, शव ले गई पुलिस तो बिफरे परिजन

चंडीगढ़ । हरियाणा के आईपीएस अधिकारी और एडीजीपी वाई पूरन कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. परिजनों ने पुलिस पर बिना अनुमति के पूरन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने का आरोप लगाया है. कहा जा रहा है कि पुलिस ने परिवार की सहमति के बिना वाई पूरन कुमार का शव सेक्टर-16 अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया.’
हमारे साथ अन्याय हो रहा है: रिश्तेदार
इसको लेकर मृतक अधिकारी पूरन कुमार के साले अमित रत्तन ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘परिवार की कोई सहमति नहीं ली गई, फिर भी पुलिस ने शव को अपने स्तर पर पीजीआई भेज दिया, एडीजी लेवल का अधिकारी मर गया लेकिन हमें पांच दिनों बाद भी न्याय नहीं मिला है.’
कब सुलझेगी मौत की गुत्थी?
7 अक्टूबर को एडीजीपी वाई पूरन कुमार का शव चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से बरामद किया गया था. वो रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) के पद पर तैनात थे. उन्होंने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम लिखे थे और उनपर जातीय भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था.
इस मामले में उनकी पत्नी और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने हरियाणा डीजीपी और रोहतक एसपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है.
उन्होंने पति के पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दी थी और कहा था कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता वो पूरन कुमार को अंतिम विदाई नहीं देंगे.वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है.
हरियाणा IAS एसोसिएशन ने राज्य सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से इस पूरे मामले को उच्चतम गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ देखने की अपील की है. एसोसिएशन ने कहा है कि मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों को भेजे गए ज्ञापन में जिन मुद्दों को उठाया गया है, उनकी गहराई से जांच की जानी चाहिए.

  • Related Posts

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    साहित्यायन, दिल्ली की प्रथम व्याख्यानमाला में हुआ गंभीर विमर्श नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का कहना है कि डिजिटल मीडिया मनुष्य के लिए…

    Read more

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

          पेरिस/बुसी-सेंट-जॉर्जेस | रविवार, 6 सितंबर 2026 फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। इसके साथ ही…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी