Ro no D15139/23

अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका

*दाखिला के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन*

रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में निजी आवासीय स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों से 30 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं में निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निजी आवासीय विद्यालयों में मेधावी अनुसूचित जाति (एससी) के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से Scheme for Residential Education for students in High School Is in Targeted areas (SHRESHTA) योजना संचालित की जा रही है।

*प्रति वर्ष 3 हजार नए विद्यार्थियों को प्रवेश*

विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (नेट्स) के माध्यम से किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की परीक्षा दिसम्बर 2025 में संभावित है। प्रति वर्ष लगभग 3 हजार नए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। चयनित विद्यार्थी कक्षा 12 वीं तक की शिक्षा निजी विद्यालय में पूरा कराया जाएगा। स्कूलों का आवंटन योग्यता और विद्यार्थियों की प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है। मंत्रालय वास्तविक या निर्धारित सीमा, जो भी कम हो, के अनुसार शिक्षण और छात्रावास शुल्क सीधे स्कूलों को हस्तांतरित करके वित्तीय सहायता प्रदान करता है। विद्यार्थियों को कोई शुल्क या अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होता है। इसके अलावा शैक्षणिक समायोजन में सहायता के लिए ब्रिज कोर्स के लिए वार्षिक शुल्क के 10 प्रतिशत तक का प्रावधान है।

*ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 30 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा*

वर्ष 2026-27 के लिए, NETS का आयोजन संभवतः दिसंबर 2025 में किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 10 अक्टूबर, 2025 से खुल गया है और 30 अक्टूबर, 2025 (शाम 5.00 बजे तक) तक खुला रहेगा। आवेदन में किसी भी प्रकार के सुधार हेतु विंडो 1 से 2 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस